फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: High court gave relief to common people regarding construction

Sirohi News: निर्माण को लेकर हाईकोर्ट ने आमजन को दी राहत, भाजपा ने नगर पालिका पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Thu, 12 Dec 2024 09:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 12 Dec 2024 09:10 PM IST
सार

माउंट आबू में प्रदेश सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा नगरमंडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। हाईकोर्ट द्वारा माउंट आबू में निर्माण को लेकर जारी आदेश पर खुशी जताते हुए भाजपा ने इसे आमजन के लिए राहतदायक बताया।

विज्ञापन
Sirohi News: High court gave relief to common people regarding construction
बैठक में चर्चा करते भाजपा के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में माउंटआबू भाजपा नागरमंडल के तत्वावधान में गुरुवार अपराह्न को होटल सनसेटइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें भाजपाइयों की ओर से हाईकोर्ट द्वारा गुरुवार को माउंट आबू में निर्माण को लेकर जारी किए गए आदेश पर खुशी जताते हुए कहा गया कि इससे आमजन को राहत मिलेगी। उन्हें पूर्व में वैकल्पिक व्यवस्था के दौरान हो रही परेशानियों से राहत मिल सकेगी। इसमें नगर पालिका प्रशासन पर विभिन्न प्रकार के गंभीर आरोप लगाते हुए जांच करवाने की भी मांग की गई।

विज्ञापन


प्रेस कांफ्रेंस में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर पालिका में पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुनिल आचार्य का कहना था कि हाईकोर्ट की ओर से गुरुवार को माउंटआबू में निर्माण को लेकर राज्य सरकार को आदेश दिया है कि जिनके नक्शे पास थे तथा जिन्हें नहीं मिले हैं, उन्हें तत्काल देकर राहत प्रदान करें। शेष लंबित पत्रावलियों को भी यथाशीघ्र निस्तारण करने के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद लोगों को निर्माण को लेकर वर्तमान में हो रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकेगा। 
विज्ञापन


माउंट आबू का मास्टर प्लान एवं बायलॉज पहले ही बन चुके थे, लेकिन यह दुर्भाग्य है कि पूर्ववती प्रदेश सरकार ने इनके मोडिफिकेशन में पांच साल लगा दिए। इस मामले में कोर्ट ने सरकार को यह कार्य तीन महीने में करने के आदेश दिए थे लेकिन, दुर्भाग्य से इतना लंबा समय लगा दिया। नहीं तो माउंटआबू के लोगों को उसी समय राहत मिल जाती। इस मामले में कोर्ट ने भी माना कि जिन लोगों के माउंट आबू में खुद के मकान है एवं प्लॉट है तथा जिन्होंने ऑप्शन में खरीदे है उन्हें निर्माण के लिए अनुमति क्यूं नहीं दी जाए। लोगों को राहत देने के लिए कोर्ट का यह निर्णय आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपाइयों ने नगरपालिका प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप 
प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ भाजपा नेता सुनिल आचार्य का कहना था कि नगरपालिका कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। नगरपालिका प्रशासन द्वारा चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों को ताक पर रखकर कार्य किया जा रहा है। भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि शहर के गार्डनों की हालत खराब है। इसके बाद भी इन्हें व्यवस्थित रूप से विकसित करने की बजाय ओपन जिम लगाने के लिए ऑफलाइन तय टेंडर निकाले गए है। एक टेंट हाउस ठेकेदार को नगरपालिका ने फायदा पहुंचाने के लिए उसका सामान पोलोग्राउंड एवं अन्नपूर्णा रसोई में नियमविरुद्ध तरीके से रखवाया गया है। सड़कों की हालत खराब है इसके बाद भी रोड लाइटों के नाम पर अपने लोगो को फायदा पहुंचाया जा रहा है। सीवरेज कार्य में भी आपसी मिलीभगत कर सरकार को नुकसान पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed