फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: Falna Railway Station will be seen in an attractive look building built with 17.6 crores

Sirohi News: जल्द ही आकर्षक लुक में नजर आएगा फालना रेलवे स्टेशन, 17.6  करोड़ से तैयार हो रही बिल्डिंग

Thu, 11 Jul 2024 06:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 11 Jul 2024 06:27 PM IST
सार

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार महला ने बताया कि अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत फालना स्टेशन का 17.6 करोड़ रुपये की लागत से रि-डेवलपमेंट का काम जारी है। बिल्डिंग में फिनिशिंग का कार्य जैसे पेंटिंग, लाइटिंग की जा रही है। 

विज्ञापन
Sirohi News: Falna Railway Station will be seen in an attractive look building built with 17.6 crores
इस तरह दिखेगा रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को सुगम और बेहतर यात्रा के लिए अनेकों कार्य किए जा रहे हैं। अमृत स्टेशन योजना के तहत राजस्थान के प्रमुख स्टेशनों के विकास का कार्य किया जा रहा है। फालना स्टेशन के महत्व और यात्री क्षमता को देखते हुए रेलवे द्वारा यहां यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। फालना स्टेशन में सुगम रेल सुविधाओं के बेहतर कियान्वयन के लिए भविष्यगामी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की तैयारी की गई है।

विज्ञापन


इसी क्रम में फालना स्टेशन को आगामी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर 17.6 करोड़ रुपये की लागत से 'अमृत  स्टेशन' के तहत विकसित किया जा रहा है। जिसमें आधुनिकता का समावेश किया गया है। स्टेशन की बिल्डिंग को बेहतर बनाया गया है, जिसमें विभिन्न तरह की यात्री सुविधाएं विकसित की जाएंगी। रेलवे का ध्येय है कि स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाओं के माध्यम से विशेष अनुभूति मिल सके।
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार महला ने बताया कि अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत अजमेर मंडल पर चयनित स्टेशनों पर स्टेशन रि-डेवलपमेंट संबंधित काम तीव्र गति से जारी है। इसी कड़ी में फालना स्टेशन पर भी अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत 17.6 करोड़ रुपये की लागत से जारी रि-डेवलपमेंट काम के अंतर्गत स्टेशन बिल्डिंग का काम अंतिम चरण में है। जिसके अंतर्गत  बिल्डिंग में फिनिशिंग का कार्य जैसे पेंटिंग, लाइटिंग और फर्निशिंग संबंधित कार्य जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेटफार्म एक और दो पर प्लेटफॉर्म शेल्टर का काम पूर्ण हो चुका है। अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत कार्यों की प्रगति की समीक्षा शीर्ष स्तर पर की जा रही है। मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल स्वयं मंडल के चयनित विभिन्न स्टेशनों का दौरा कर अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत जारी कार्यों की प्रगति का निरीक्षण कर रहे हैं। मंडल की गति शक्ति यूनिट व अन्य विभागों के समन्वय के फलस्वरुप स्टेशनों पर रि-डेवलपमेंट संबंधित कार्य तीव्र गति से जारी है।


उल्लेखनीय है कि फालना स्टेशन के पुनर्विकास के अंतर्गत लेंडस्केप के साथ सर्कुलेटिंग एरिया का विकास, अलग-अलग प्रवेश व निकास द्वार, टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर और ऑटो रिक्शा के लिए अलग-अलग, पार्किंग की सुविधा, यात्री क्षमता के अनुसार पर्याप्त क्षेत्र में प्रवेश हॉल का निर्माण, प्लेटफॉर्म पर कोच की सही स्थिति जानने के लिए कोच इंडिकेशन, बोर्ड का प्रावधान, उन्नत व बेहतर वेटिंग रूम की सुविधा, स्टेशन बिल्डिंग के आंतरिक व बाहरी भाग में उत्कृष्ट साज-सज्जा, नए प्लेटफॉर्म शेल्टर का प्रावधान, दिव्यांगजन की सुविधा के लिए टॉयलेट्स और वाटर बूथ की सुविधा, बेहतर साइनेज की सुविधा, होर्डिंग्स एवं स्मारकीय झंडे का प्रावधान, स्टेशन पर उन्नत व बेहतर फर्नीचर की व्यवस्था, एक प्लेटफॉर्म से दूसरे पर जाने के लिए 12 मीटर चौड़ाई के फुट ओवर ब्रिज का प्रावधान, लिफ्ट का प्रावधान, रिटायरिंग रूम का प्रावधान शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed