{"_id":"65febd149f143b5c350bce63","slug":"sirohi-news-english-liquor-worth-28000-seized-from-express-train-coach-goods-handed-over-to-excise-dept-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: एक्सप्रेस ट्रेन के कोच से 28 हजार की अंग्रेजी शराब जब्त, माल आबकारी विभाग के सुपुर्द किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: एक्सप्रेस ट्रेन के कोच से 28 हजार की अंग्रेजी शराब जब्त, माल आबकारी विभाग के सुपुर्द किया
Sat, 23 Mar 2024 04:59 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:59 PM IST
सार
Abu road: अजमेर-दादर एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में एक प्लास्टिक की लावारिस टोकरी से रेलवे पुलिस ने राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आबूरोड रेलवे सुरक्षा बल ने अजमेर-दादर एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच से मिली लावारिस प्लास्टिक की टोकरी से राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब जब्त की है। आवश्यक कार्रवाई के बाद रेलवे पुलिस ने इसे आबकारी विभाग के सुपुर्द कर दिया। जब्त किए गए माल की कीमत 28 हजार रुपये के लगभग बताई गई है।
आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आबूरोड रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट प्रभारी विकास कुमार की अगुवाई में रेलवे स्टेशन व सवारी गाड़ियों में शराब तस्करी की रोकथाम के लिए टास्क टीम का गठन किया गया है। टास्क टीम स्टाफ सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, नवनेत्र सिंह, वेदप्रकाश व ओमप्रकाश सैनी द्वारा सवारी गाड़ी संख्या 12990 अजमेर-दादर एक्सप्रेस के रेलवे स्टेशन पर ठहराव के दौरान जनरल कोच में तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान कोच के शौचालय के पास लावारिस हालत में कपडे़ में लिपटे भारी सामान समेत दो प्लास्टिक की टोकरी रखी हुई पाई गई। कोच में मौजूद यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने भी अपना नहीं होना बताया। इसके बाद रेलवे टास्क टीम ने टोकरी को अपने कब्जे में लेकर छानबीन की, जिसमें यह अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई के बाद जब्त की गई शराब व बीयर अग्रिम कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को सौंप दी गई है। जब्त माल की कीमत 28 हजार रुपये के लगभग बताई गई है।