{"_id":"66702bc4df9cd431c60c02a7","slug":"sirohi-news-doda-poppy-worth-rs-14-70-lakh-being-transported-in-a-hyundai-car-seized-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: हुंडई कार में ले जाया जा रहा 14.70 लाख कीमत का डोडा पोस्त जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: हुंडई कार में ले जाया जा रहा 14.70 लाख कीमत का डोडा पोस्त जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
Mon, 17 Jun 2024 05:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:57 PM IST
सार
पिंडवाड़ा पुलिस और डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में तस्कर को पकड़ा गया है। जब्त किए गए डोडा पोस्त की कीमत 14.70 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस और डीएसटी टीम ने उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर मालेरा तिराहा पर नाकाबंदी के दौरान डोडापोस्त जब्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी एक हुंडई कार में 14.70 लाख रुपये कीमत का 98 किलोग्राम डोडा पोस्त लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
पिंडवाड़ा पुलिस थानाधिकारी हमीर सिंह भाटी और डीएसटी टीम प्रभारी शिवपाल सिंह की अगुवाई में टीम ने मालेरा तिराहा पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उदयपुर की ओर से आ रही हुंडई एलांट्रा कार चालक को रुकने का इशारा किया। चालक कार को रोकने की बजाय भगने लया। इस पर पुलिस टीम कार को रुकवाकर तलाशी ली। कार में 98 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त कर एक तस्कर रामदयाल साद को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए डोडा पोस्त की कीमत 14.70 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन