फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: Dispute between BJP and Congress workers before Gehlot's road show

Sirohi News: आबूरोड में गहलोत के रोड शो से पहले विवाद, आपस में भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता, जानें मामला

Mon, 22 Apr 2024 05:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 22 Apr 2024 05:45 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के रोड शो को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदर बाजार में पूर्व में लगे भाजपा के झंडों को हटाकर कांग्रेस के झंडे लगा दिए गए। इसको लेकर दोनों पार्टियों में विवाद हो गया।

विज्ञापन
Sirohi News: Dispute between BJP and Congress workers before Gehlot's road show
भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बहस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले के आबूरोड में शहर में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के रोड शो से कुछ समय पहले झंडे लगाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों की समझाइस और एक दूसरे के झंडे नहीं उतारने की सहमति बनने के बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


विज्ञापन


गौरतलब है आबूरोड में सोमवार शाम साढ़े चार बजे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने पुत्र वैभव गहलोत के समर्थन में रोडवेज बस स्टैंड से रोड शो की शुरुआत करेंगे। इसको लेकर गत रात को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदर बाजार में पूर्व में लगे भाजपा के झंडों को हटाकर कांग्रेस के झंडे लगा दिए गए। आबूरोड नगर पालिका अध्यक्ष मगनदान चारण और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई को जैसे ही इसका पता चला वे संबंधित बाजार क्षेत्र में पहुंचे और दोबारा पार्टी के झंडे लगाने लगे। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अश्विन गर्ग और कुछ अन्य कांग्रेसी वहां आ गए तथा इसका विरोध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भाजपाइयों का कहना था कि पूर्व मुखमंत्री का कार्यक्रम है तो करिए कोई आपत्ति नहीं है। आप बेशक झंडे लगाएं, लेकिन जहां भाजपा के झंडे लगे हैं उन्हें उतरना गलत है। इससे माहौल खराब होगा। काफी देर चले वाद विवाद के बाद अपने अपने झंडे लगाने और दूसरे के नहीं हटाने पर सहमति बनी। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed