फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: Construction process of new 90 km long Abu Road-Taranga Hill railway route continues.

Sirohi News: आबूरोड-तारंगा हिल 90 किलोमीटर लंबे नए रेल मार्ग की निर्माण प्रक्रिया जारी, सचिव ने किया निरीक्षण

Sun, 17 Mar 2024 05:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 17 Mar 2024 05:41 PM IST
सार

आबूरोड-तारंगा हिल वाया अंबाजी नई रेल लाइन परियोजना का सचिव ने निरीक्षण कर 90 किलोमीटर लंबे इस नए रेल मार्ग की निर्माण प्रक्रिया जारी की। इस दौरान कार्य प्रगति का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

विज्ञापन
Sirohi News: Construction process of new 90 km long Abu Road-Taranga Hill railway route continues.
रेल लाइन परियोजना का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे बोर्ड सदस्य इंफ्रास्ट्रक्चर एवं पदेन सचिव, रेल मंत्रालय अनिल कुमार खंडेलवाल ने रविवार को आबूरोड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 90 किलोमीटर आबूरोड-तारंगा हिल वाया अंबाजी नई लाइन परियोजना का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


वे दिल्ली से आश्रम एक्सप्रेस से सवार होकर आबूरोड पहुंचे। यहां संबंधित अधिकारियों के साथ आबूरोड-तरंगा हिल वाया अंबाजी नई रेल लाइन परियोजना पर जारी कार्यों का निरीक्षण किया। लगभग 90 किलोमीटर लंबे इस नए रेल मार्ग के निर्माण प्रक्रिया जारी है। सदस्य इंफ्रा रेलवे बोर्ड अनिल कुमार खंडेलवाल ने कार्य की प्रगति पर संतुष्टि जाहिर की। 
विज्ञापन


उन्होंने निरीक्षण के दौरान विस्तृत कार्य समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना से जुड़े नक्शे, ड्राइंग, मॉडल के अवलोकन के साथ-साथ परियोजना की विस्तृत जानकारी ली। कार्य को यथासंभव शीघ्र पूरा किए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनकड़ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed