फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: Bus carrying children to school falls into a ditch, driver injured

Sirohi News: बच्चों को स्कूल ले जा रही बस गड्ढे में गिरी, ट्रक से टक्कर बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

Mon, 15 Jul 2024 01:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 15 Jul 2024 01:02 PM IST
सार

ट्रक से टक्कर बचाने के प्रयास में चालक ने बस को तेजी से मोड़ा। इस दौरान बस का अगला साइड का हिस्सा ट्रक से टकरा गया और बस सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। दुर्घटना के समय बस में 30 बच्चे सवार थे। गनीमत यह रही कि किसी बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
Sirohi News: Bus carrying children to school falls into a ditch, driver injured
हादसे में टूटा बस का अगला हिस्सा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरूपगंज थानांतर्गत भिलावा मोड़ पर सोमवार सवेरे बच्चों को ले जा रही दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस गड्ढे में गिर गई। इसमें बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के साथ ही चालक घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद सरूपगंज पुलिस थाने के हेडकांस्टेबल लक्ष्मणराम अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। घायल चालक को को सरूपगंज अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दिल्ली पब्लिक स्कूल की ये बस रोजाना की तरह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। भिलावा मोड़ के समीप आगे चल रहे ट्रेलर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसे देखते हुए बस चालक ने बचने का प्रयास किया। इस दौरान बस पीछे से टकराते हुए रोड के समीप गड्ढे में उतर गई। 
विज्ञापन


दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से चालक घायल हो गया। इसके बाद उसे सरूपगंज अस्पताल ले जाकर इलाज करवाया गया। दुर्घटना के समय बस में 30 बच्चे सवार थे। गनीमत यह रही कि किसी बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed