फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: Bull crushed innocent child sleeping outside reservation office, railway administration unaware

Sirohi News : आरक्षण कार्यालय के बाहर सो रही मासूम को सांड ने कुचला, रेलवे प्रशासन घटना से अनजान

Wed, 25 Dec 2024 04:42 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 25 Dec 2024 04:42 PM IST
सार

बीती देर रात आरक्षण कार्यालय के बाहर परिजनों के साथ सो रही एक मासूम को सांड ने कुचल दिया। घटना के बाद वहां मौजूद टैक्सी चालक मौके पर पहुंचे तथा बालिका को आकराभट्टा सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
Sirohi News: Bull crushed innocent child sleeping outside reservation office, railway administration unaware
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आबूरोड रेलवे स्टेशन पर बीती रात दर्दनाक हादसा हुआ, जब आरक्षण कार्यालय के बाहर सो रही एक तीन वर्षीय मासूम बालिका को एक सांड ने कुचल दिया। हादसे में बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय टैक्सी चालकों ने सक्रियता दिखाते हुए बच्ची और उसके परिजनों की सहायता की, लेकिन रेलवे प्रशासन इस पूरी घटना से अनभिज्ञ बना रहा।

विज्ञापन


घटना रात करीब डेढ़ बजे की है। मुंडारा (पाली) निवासी गुलाब (40) अपनी पत्नी कन्या (35) और चार बच्चों के साथ गुजरात जाने के लिए रेलवे स्टेशन के आरक्षण कार्यालय के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान स्टेशन परिसर में घूम रहा एक बैल वहां पहुंचा और तीन वर्षीय राधिका के ऊपर पैर रखकर कुचल दिया। बालिका की चीख सुनकर परिजन जागे और मदद के लिए चिल्लाए।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद टैक्सी चालकों और अन्य यात्रियों ने सांड को भगाया और तुरंत घायल बच्ची को आकराभट्टा सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद टैक्सी चालकों ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए बच्ची के शव और परिजनों को मुंडारा भेजने की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाया।

मामले में रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी विकास कुमार मीणा से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। स्टेशन अधीक्षक महेंद्रप्रताप यादव ने घटना की जानकारी होने से इंकार करते हुए इसे रेलवे सुरक्षा बल का मामला बताया।


घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम शंकरलाल मीणा और तहसीलदार मंगलाराम मीणा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि बालिका के परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया और शव लेकर अपने गांव लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed