{"_id":"665c48d5f165050ec30281a7","slug":"sirohi-news-bjp-district-president-appointed-obc-morcha-president-state-general-secretary-put-a-stop-to-it-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: भाजपा जिलाध्यक्ष ने की ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष की नियुक्ति, प्रदेश महामंत्री ने लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: भाजपा जिलाध्यक्ष ने की ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष की नियुक्ति, प्रदेश महामंत्री ने लगाई रोक
Sun, 02 Jun 2024 03:56 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 02 Jun 2024 03:56 PM IST
सार
सिरोही भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा ओबीसी मोर्चा के नए अध्यक्ष की नियुक्ति करने के अगले ही दिन संगठन प्रदेश महामंत्री ने एक पत्र जारी कर वर्तमान जिलाध्यक्ष को नई नियुक्ति होने तक पूर्ववत काम करने को कहा है। ऐसे में एक बार फिर सिरोही भाजपा और प्रदेश भाजपा के बीच आपसी समन्वय का अभाव सामने आ गया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री महेंद्रसिंह पंवार ने सिरोही जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी द्वारा की गई ओबीसी मोर्चा के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को रोककर एक बार फिर आपसी समन्वय के अभाव को लेकर चल रही बातों को हवा दे दी है। प्रदेश महामंत्री की ओर से जारी किए गए पत्र में वर्तमान जिलाध्यक्ष को नई नियुक्ति होने तक पद पर पूर्ववत कार्य करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
दरअसल भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी ने 31 मई 2024 को हार्दिक देवासी की ओबीसी मोर्चा के नए अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति की थी लेकिन कोठारी के इस निर्णय को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री महेंद्रसिंह द्वारा वर्तमान जिलाध्यक्ष अमराराम को पत्र भेजकर न केवल उनकी प्रशंसा की गई है बल्कि इसमें आगामी नई नियुक्ति तक भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला सिरोही के अध्यक्ष पद पर कार्य करते रहने के लिए भी कह दिया।
विज्ञापन
कोठारी द्वारा नियुक्ति किए जाने के 24 घंटे के भीतर इस तरह की कार्रवाई भाजपा के भीतर चल रहे समन्वय के अभाव को दिखाती है।