{"_id":"6638f89f9b609df9a50e37da","slug":"sirohi-news-accused-wanted-for-11-months-in-drug-trafficking-case-arrested-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: मादक पदार्थ तस्करी मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, बीते 11 माह से पुलिस कर रही थी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: मादक पदार्थ तस्करी मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, बीते 11 माह से पुलिस कर रही थी तलाश
Mon, 06 May 2024 09:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 06 May 2024 09:05 PM IST
सार
बीते वर्ष जुलाई में मंडार थानाधिकारी की अगुवाई में टीम ने गुजरात पासिंग सफेद स्विफ्ट कार से डोडा चूरा 48 किलो 470 ग्राम जब्त किया गया था। तब से आरोपी फरार चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनादरा पुलिस ने 48 किलोग्राम डोडा तस्करी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बीते 11 माह से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
अनादरा थानाधिकारी हिंगलाजदान की अगुवाई में लाडुराम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गत साल 13 जुलाई 2023 को मंडार थानाधिकारी की अगुवाई में टीम ने गुजरात पासिंग सफेद स्विफ्ट कार से डोडा चूरा 48 किलो 470 ग्राम जब्त किया गया था। उस दौरान आरोपी वाहन व डोडा चूरा छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। इस मामले में पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन