फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi: Major accident during sewerage work in Abu Road, four workers buried due to mudslide; Two people died

Sirohi: आबूरोड में सीवरेज कार्य के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से चार श्रमिक दबे; दो लोगों की मौत, दो घायल

Wed, 13 Mar 2024 05:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 13 Mar 2024 05:27 PM IST
सार

Sirohi: स्थानीयों ने बताया कि यह कार्य रातभर चल रहा था। लेकिन न तो वहां पर लाइट की कोई व्यवस्था थी और न ही जनरेटर था। इसके साथ ही मिट्टी भी गीली थी। सभी श्रमिक अंधेरे में काम कर रहे थे। इस वजह से यह हादसा हुआ। उन्होंने कंपनी पर बड़ा आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर...। 

विज्ञापन
Sirohi: Major accident during sewerage work in Abu Road, four workers buried due to mudslide; Two people died
घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोग और पुलिस - फोटो : अमर उजालाा

विस्तार

राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड शहर के केसरगंज क्षेत्र में ब्रह्मपुरी कॉलोनी के पास सीवरेज कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान बुधवार की सुबह मिट्टी धंस गई, जिससे मौके पर काम कर रहे चार श्रमिक उसके नीचे दब गए। घटना की सूचना मिलने पर माउंटआबू डीवाईएसपी अचलसिंह, नगरपालिका चेयरमैन मगनदान चारण, आबूरोड एसडीएम वीरमाराम, आबूरोड शहर थानाधिकारी बंशीलाल साद और एएसआई भरत कुमार प्रजापत अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायलों को बाहर निकालकर आकराभट्टा स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां, डॉक्टरों ने दो श्रमिकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल अन्य दोनों श्रमिकों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

 
पाइपलाइन कनेक्शन का काम कर रहे थे श्रमिक
माउंटआबू डीवाईएसपी अचलसिंह ने बताया कि आबूरोड शहर के केसरगंज क्षेत्र में ब्रह्मपुरी कॉलोनी के पास सीवरेज का काम चल रहा था। जहां चार श्रमिक चैंबर में पाइपलाइन कनेक्शन का काम कर रहे थे। उस दौरान अचानक मिट्टी अंदर धंस गई और चारों श्रमिक उसमें दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। खासी मशक्कत के बाद मिट्टी में दबे श्रमिकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। मृत श्रमिकों के शवों को मोर्चरी में रखवाकर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन




‘कंपनी के अधिकारी घायलों का हाल तक पूछने नहीं आए’
वहीं, आसपास के लोगों ने बताया कि यह कार्य रातभर चल रहा था। लेकिन न तो वहां पर लाइट की कोई व्यवस्था थी और न ही जनरेटर था। इसके साथ ही मिट्टी भी गीली थी। सभी श्रमिक अंधेरे में काम कर रहे थे। इस वजह से यह हादसा हुआ। इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी अभी तक एलएनटी तथा रूडीफ के कोई जिम्मेदार अधिकारी न तो मौके पर पहुंचे और न ही अस्पताल पहुंचकर घायलों की कुशलक्षेम तक पूछने की जरूरत समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नहीं थे सुरक्षा के कोई प्रबंध
शहर में एलएनटी द्वारा सीवरेज का काम करवाया जा रहा है। कंपनी ने यह काम किसी शर्माजी को सेबलेट कर रखा था। प्रथम दृष्टया मौके पर सुरक्षा के निर्धारित मापदंडों की अनदेखी करना सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। घायलों का इलाज किया जा रहा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed