{"_id":"6690a389179d5e62f7062aea","slug":"sirohi-lumbaram-reached-medical-college-for-surprise-inspection-students-opened-up-a-bundle-of-complaints-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: आकस्मिक निरीक्षण करने मेडिकल कॉलेज पहुंचे लुंबाराम, छात्रों ने खोला शिकायतों का पुलिंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: आकस्मिक निरीक्षण करने मेडिकल कॉलेज पहुंचे लुंबाराम, छात्रों ने खोला शिकायतों का पुलिंदा
Fri, 12 Jul 2024 09:01 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 12 Jul 2024 09:01 AM IST
सार
जिले के डॉ. भीमरावअंबेडकर राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, सिरोही (मेडिकल कॉलेज) में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सांसद लुंबाराम चौधरी के सामने छात्रों ने अपनी शिकायतों का पुलिंदा खोल दिया। सांसद ने कॉलेज निरीक्षण के दौरान उजागर हुई तमाम खामियों को दूर करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांसद लुंबाराम चौधरी ने सिरोही मेडिकल कॉलेज का आकस्मिक निरीक्षण किया और यहां दी जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान में कॉलेज में मिली विभिन्न प्रकार की खामियों को देखकर उनमें जल्द से जल्द सुधार करने के आदेश उन्होंने दिए। निरीक्षण के बीच कॉलेज के छात्रों ने सही एवं गुणवत्तापूर्ण खाना नहीं मिलने की शिकायत सांसद से की। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कॉलेज प्राचार्य डॉ. श्रवण कुमार मीणा को आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने निरीक्षण के कॉलेज का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने चौधरी को बताया कि मेस में खाना सही नहीं मिलता है, खाने में शुद्धता का ध्यान नहीं रखा जाता है, भोजन में आ रही अनियमितता को लेकर सांसद चौधरी ने नाराजगी जताते हुए प्राचार्य मीणा को उसमें सुधार करने के आदेश दिए।
विज्ञापन