{"_id":"66a6702b834b0eb3e5088d7b","slug":"sirohi-liquor-being-taken-illegally-to-gujarat-seized-criminal-was-running-away-after-breaking-the-blockade-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi : अवैध रूप से गुजरात ले जाए जा रहे शराब के 40 कार्टन जब्त, नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi : अवैध रूप से गुजरात ले जाए जा रहे शराब के 40 कार्टन जब्त, नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था बदमाश
Mon, 29 Jul 2024 10:26 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 29 Jul 2024 10:26 AM IST
सार
आबूरोड रीको पुलिस ने गुजरात ले जायी जा रही अंग्रेजी शराब के 40 कार्टन बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार भगाकर ले जा रहे आरोपी को पीछा करके रोका और तलाशी के दौरान ले जाई जा रही शराब जब्त की।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के वासड़ा में नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने पीछा करके रोका और उसके पास से गुजरात ले जायी जा रही अंग्रेजी शराब के 40 कार्टन बरामद किए। पुलिस ने मामले में हेमेंद्र सिंह पुत्र बन्नेसिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आबूरोड रीको थानाधिकारी सीताराम की अगुवाई में मावल चौकी प्रभारी पूराराम, हेड कांस्टेबल किशनलाल, कांस्टेबल प्रकाश, महेंद्रसिंह एवं गोपाल की टीम ने वासड़ा में नाकाबंदी की थी। उस दौरान आबूरोड से गुजरात जा रही एक कार को रोकने का इशारा किया तो कार चालक नाकाबंदी तोड़कर कार को भगाने लगा।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर कार को रोका तथा कार की तलाशी ली तो उसमें विभिन्न प्रकार की अंग्रेजी शराब व बीयर के 40 कार्टन भरे मिले। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शराब व कार को जब्त कर हेमेंद्रसिंह पुत्र बन्नेसिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन