फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi If there is dedication like that of Brahma Kumaris then world will become heaven Sikkim CM Prem Tamang

Sirohi: 'ब्रह्माकुमारीज जैसा समर्पण भाव आ जाए तो दुनिया स्वर्ग बन जाए', सिक्किम सीएम प्रेम सिंह तमांग बोले

Fri, 03 May 2024 06:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 03 May 2024 06:20 PM IST
सार

सिक्क्मि के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग शुक्रवार को सिरोही पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, ब्रह्माकुमारीज जैसा समर्पण भाव आ जाए तो दुनिया स्वर्ग बन जाएगी। सीएम तमांग शिव भोलानाथ का भंडारा और थर्मल पावर प्लांट का भ्रमण किए।

विज्ञापन
Sirohi If there is dedication like that of Brahma Kumaris then world will become heaven Sikkim CM Prem Tamang
मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग अपने दो दिवसीय पारिवारिक दौरे पर शुक्रवार को ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय शांतिवन पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर संस्थान की ओर से मनमोहिनीवन स्थित पीस कॉटेज में कोलकाता की प्रभारी बीके कानन, सिक्किम की प्रभारी बीके सोनम, पीआरओ बीके कोमल ने स्वागत किया। इसके बाद सीएम तमांग ने सपरिवार मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


थर्मल सोलर पावर प्लांट के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री तमांग ने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में यह अद्भुत मॉडल है। देश भर में ऐसी तकनीक को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। मेरा प्रयास रहेगा कि सौर ऊर्जा की इस देशी तकनीक को अपने राज्य में भी स्थापित किया जाए। इस दौरान वरिष्ठ बीके सदस्यों से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों जैसा समर्पण भाव यदि दुनिया के लोगों में आ जाए तो यह दुनिया स्वर्ग बन जाएगी। बिना समर्पण भाव के कोई संस्थान इतने विशाल रूप में सेवा नहीं कर सकता है।
विज्ञापन




सेवा के भाव से राजनीति में आया हूं
मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं सेवा करने के भाव से राजनीति में आया हूं। क्योंकि राजनीति ही वह माध्यम है, जिसके द्वारा हम बड़े बदलाव कर सकते हैं। लोगों की सेवा और मदद कर सकते हैं। मेरा प्रयास रहता है कि जितना हो सके जनता की सेवा करुं। मुझे लोगों की सेवा करके खुशी मिलती है। मेरे जीवन का उद्देश्य ही सेवा है, राजनीति में मूल्य जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे राज्य में ब्रह्माकुमारीज की सेवाएं जारी
उन्होंने कहा कि मैंने सिक्किम में ब्रह्माकुमारी बहनों से आग्रह किया कि आप सभी स्कूल और गांवों में लोगों में नैतिक मूल्य की शिक्षा पर जोर दें तो इन बहनों ने उम्मीद से अधिक सेवा भाव से बदलाव कर दिखाया। ब्रह्माकुमारीज द्वारा सिक्किम राज्य के प्रत्येक शहर में सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। सेवा केंद्र से जुड़कर अनेक लोगों का जीवन बदला है। मेरी धर्म पत्नी भी रोजाना राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करती हैं। मेरी दिनचर्या भी सुबह चार बजे शुरू हो जाती है। रोजाना कुछ समय ध्यान करता हूं।

दादी से लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री सपरिवार राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी से मिलने पहुंचे। जहां दादी ने माला पहनाकर और परमात्मा का स्मृति चिंहृ भेंटकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया। इस दौरान अतिरिक्त महासचिव बीके राजयोगी बृजमोहन भाई ने कहा कि आप सभी बहुत भाग्यशाली हैं कि परमात्मा के घर में आए हैं। परमात्मा को पाने के बाद जीवन में कुछ पाना शेष नहीं रह जाता है। हम सभी आत्माओं के परमपिता शिव परमात्मा से योग लगाने से आत्मा की सोई हुई शक्तियां जागृत हो जाती हैं। मुख्यमंत्री ने अध्यात्म से जुड़े कई सवाल भी किए।



रिट्रीट सेंटर के उद्घाटन का दिया आमंत्रण
दादी कॉलेज में संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी और मीडिया निदेशक बीके करुणा भाई, बीके प्रकाश भाई ने सीएम का सम्मान किया। सीएम ने कहा कि खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि परमात्मा का छोटा सा घर बनाने का मौका मिला। गंगटोक में राजयोग मेडिटेशन रिट्रीट सेंटर का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सभी को गंगटोक आने का आमंत्रण दिया।


शाम को माउंटआबू के लिए रवाना
दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री शाम को सपरिवार माउंटआबू के लिए रवाना हो गए। जहां संस्थान के ज्ञान सरोवर परिसर, पांडव भवन में विजिट करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर कर स्वागत किया। सीएम के काफिले में जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी पूरे समय सुरक्षा-व्यवस्था में मुस्तैद रहे। राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी के स्मृति स्तंभ अव्यक्त लोक पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। शिव भोलानाथ का भंडारे में भोजन बनने की प्रक्रिया को जाना। सीएम माउंटआबू में रात्रि विश्राम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed