फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi: Hope arose regarding water after Modiji became PM, Lumbaram demanded to provide water from Mahi Dam

Sirohi : मोदीजी के पीएम बनने से पानी को लेकर उम्मीद जगी, लुंबाराम चौधरी ने माही बांध का पानी देने मांग की

Fri, 09 Aug 2024 10:36 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 09 Aug 2024 10:36 PM IST
सार

सिरोही-जालौर लोकसभा सांसद लुंबाराम चौधरी ने आज लोकसभा में अपने संसदीय क्षेत्र में माही बांध का पानी उपलब्ध करवाने की मांग की। उनका कहना था कि इस क्षेत्र में पिछले कई सालों से भू-जल स्तर की भारी गिरावट के कारण दोनों जिले डार्क जोन घोषित हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Sirohi: Hope arose regarding water after Modiji became PM, Lumbaram demanded to provide water from Mahi Dam
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज लोकसभा में बोलते हुए सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि सिरोही-जालौर क्षेत्र के किसानों को डार्क जोन से मुक्ति दिलाने के लिए माही बांध का पानी उपलब्ध कराने की योजना 60 साल से कांग्रेस सरकार ने कागजों में दफन कर रखी थी, ऐसे में किसानों की उम्मीदें भी टूट गई थीं लेकिन अब मोदीजी के प्रधानमंत्री बनने के बाद किसानों को पेयजल और सिंचाई के पानी को लेकर फिर उम्मीद जगी है। 

विज्ञापन


वर्ष 1966 में राजस्थान सरकार व गुजरात सरकार में हुए समझौते के अनुसार माही बांध का परियोजना का कार्य शुरू हुआ था, उस समय खोसला कमेटी की रिपोर्ट 1 सितंबर 1965 के अनुसार गुजरात राजस्थान के बीच बॉर्डर पर कडाणा बांध बनाना प्रस्तावित था। सांसद चौधरी ने कहा कि समझौते के अनुसार कडाणा और माही बांध के पानी का 2/3 भाग राजस्थान के सिरोही-जालौर जिले को और गुजरात के खेड़ा जिले को 1/3 पानी मिलना तय हुआ था। चूंकि 2005 से नर्मदा का पानी गुजरात के खेड़ा जिले को मिल रहा है, तो अब समझौते के अनुसार जालौर और सिरोही को अपने हक का पानी मिलना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों के हक का पानी कडाणा बांध से पिछले 37 वर्षों में 27 बार ओवरफ्लो होकर समुद्र में बह गया। उन्होंने जालौर-सिरोही व बाड़मेर के गांवों में पेयजल व सिंचाई के लिए माही व कडाणा का पानी उपलब्ध करवाने के लिए खोसला कमेटी की रिपोर्ट में तय योजना समय पर लागू करने का आग्रह किया, ताकि पश्चिमी राजस्थान के किसान वर्ग को राहत मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed