{"_id":"66b034ccd0ae07de4a075017","slug":"sirohi-action-on-complaint-of-congress-councilor-regarding-urban-nrega-acb-sought-permission-to-investigate-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi : शहरी नरेगा और सफाई ठेके में कांग्रेस पार्षद की शिकायत पर कार्रवाई, एसीबी ने जांच की अनुमति मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi : शहरी नरेगा और सफाई ठेके में कांग्रेस पार्षद की शिकायत पर कार्रवाई, एसीबी ने जांच की अनुमति मांगी
Mon, 05 Aug 2024 07:41 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 05 Aug 2024 07:41 AM IST
सार
आबूरोड नगरपालिका में प्रशासन के अभियान में कांग्रेस पार्षद द्वारा की गई अनियमतिता बरतने की शिकायतों को सही मानते हुए एसीबी ने स्वायत्त शासन विभाग एवं राजस्व मंडल अजमेर से जांच की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एसीबी ने आबूरोड नगरपालिका में कांग्रेस पार्षद भवनीश बारोट द्वारा की गई शहरी नरेगा, सफाई ठेके एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान में अनियमितता बरतने की शिकायत को प्रथम दृष्टया सही मानते हुए जांच की आवश्यकता जताई है। इस मामले में एसीबी जयपुर उपमहानिरीक्षक डॉ. रवि की ओर से स्वायत्त शासन विभाग एवं राजस्व मंडल अजमेर को पत्र भेजकर विभिन्न पहलुओं की जांच के लिए अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस मामले में आबूरोड नगरपालिका पार्षद भवनीश बारोट ने एसीबी महानिदेशक को पत्र भेजकर शहरी नरेगा, सफाई ठेके एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान में अनियमितता बरतने की शिकायत की थी। इसके बाद एसीबी ने इन्हें सही मानते हुए जांच की आवश्यकता जताई है। एसीबी उपमहानिरीक्षक डॉ. रवि द्वारा स्वायत्त शासन विभाग एवं राजस्व मंडल को पत्र भेजकर विभिन्न पहलुओं की जांच के लिए अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन