{"_id":"66a8ba7168fd99cc110aa6c5","slug":"sirohi-31-51-kg-ganja-being-transported-illegally-was-seized-the-accused-escaped-after-dodging-the-police-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: नाकाबंदी के दौरान अवैध रूप से ले जाया जा रहा 31.51 किलो गांजा जब्त, पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: नाकाबंदी के दौरान अवैध रूप से ले जाया जा रहा 31.51 किलो गांजा जब्त, पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी
Tue, 30 Jul 2024 03:33 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 30 Jul 2024 03:33 PM IST
सार
जिले की सरूपगंज पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान प्लास्टिक के कट्टों में लाया जा रहा गांजा बरामद किया है। आरोपी नाकाबंदी के 50 फीट पहले ही कार चालू छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरूपगंज पुलिस द्वारा इको कार में 3 प्लास्टिक के कट्टों में लाया जा रहा 31.512 किलो गांजा जब्त किया है। आरोपी पुलिस की नाकाबंदी देखकर 50 फीट पहले ही कार छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
इस मामले में सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह की टीम द्वारा नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान पिंडवाड़ा की ओर से आ रही ग्रे कलर की इको कार को उसका चालक पुलिस नाकाबंदी से करीब 50 फीट पहले चालू हालत में छोड़कर फरार हो गया। इस पर पुलिसकर्मी कार के पास पहुंचे और गाड़ी की तलाशी ली। इस दौरान कार के पीछे तीन कट्टों में गांजे की पत्तियां भरी हुई पाई गईं। पुलिस द्वारा 3 प्लास्टिक के कट्टों मे भरे 31.512 किलोग्राम गांजा जब्त कर मादक पदार्थ तस्करी की धाराओ में मामला दर्ज किया गया है। कुछ पुलिसकर्मियों को आरोपी की तलाश के लिए भेजा गया लेकिन रात होने से वह झाड़ियों एवं खेतों में भाग गया।
विज्ञापन