फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Reward giving information about the wanted accused in the case of cheating the railway of Rs 1.18 crore

Sirohi News: रेलवे को 1.18 करोड़ की चपत लगाने के मामले में आरोपी फरार, सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम

Sun, 30 Mar 2025 04:24 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 30 Mar 2025 04:24 PM IST
सार

सिरोही रेलवे पुलिस ने रेलवे को 1.18 करोड़ की चपत लगाने वाले आरोपी पर इनाम की घोषणा की है। आरोपी की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

विज्ञापन
Reward giving information about the wanted accused in the case of cheating the railway of Rs 1.18 crore
रेलवे पुलिस कर रही आरोपी की तलाश।

विस्तार

सिरोही रेलवे पुलिस द्वारा लाइसेंस फीस के डीडी में कांट-छांट कर 1.18 करोड़ रुपए की चपत लगाने के मामले में वांछित आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। अब पुलिस ने आरोपी पर इनाम घोषित कर दिया है। साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नवसंवत्सर पर मुंबई के सिद्धिविनायक पहुंचे शेखावत, भगवान गणेश के दर्शन कर किया नए साल का स्वागत
विज्ञापन


आबूरोड रेलवे पुलिस थाना अधिकारी मनोज कुमार चौहान ने बताया कि आबूरोड रेलवे स्टेशन पर स्थित 4 स्टॉलों पर खान-पान इकाई संचालित करने वाले विकास कुमार राजपूत उर्फ विकास सिंह द्वारा रेलवे को लाइसेंस फीस जमा करवाने के नाम पर आईसीआईसीआई बैंक और पंजाब नेशनल बैंक आबूरोड से Sr DFM Ajmer के पद के नाम से डीडी बनवाने, उन्हें स्कैन कर निरस्त करवाने, डीडी में कांट-छांट कर और फर्जी डीडी की फोटो कॉपी आबूरोड रेलवे स्टेशन कार्यालय में जमा करवाकर 1 करोड़ 18 लाख 35 हजार 239 रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जोबनेर के प्राचीन ज्वाला माता मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, नवरात्रि पर विशेष पूजन का आयोजन

आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले में पुलिस द्वारा भागर पुलिस थाना सिसवान, सिसवांत, जिला सिवान, बिहार, हाल- शिवाजी कॉलोनी, गांधीनगर, आबूरोड, पुलिस थाना आबूरोड शहर, जिला सिरोही निवासी विकास कुमार राजपूत उर्फ विकास की गिरफ्तारी के लिए आमजन से सहयोग मांगा गया है। पुलिस द्वारा ऐसा करने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखने का भरोसा दिलाते हुए उचित इनाम देने की भी घोषणा की गई है। गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस द्वारा एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। उससे भी पूछताछ कर और जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध 
इस मामले में रेलवे के स्थानीय जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। ऐसे में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए इनके खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। 

 

सिरोही। रेलवे पुलिस थाना एवं वांछित आरोपी विकास कुमार फोटो।

वांछित आरोपी विकास कुमार  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed