{"_id":"6694a4cd081fbf973d096e69","slug":"rajasthan-weather-heavy-rain-warning-in-8-districts-of-rajasthan-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather: पूर्वी हिस्से में अगले 5 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, आज इन 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather: पूर्वी हिस्से में अगले 5 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, आज इन 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Mon, 15 Jul 2024 09:56 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 15 Jul 2024 09:56 AM IST
सार
राजस्थान में आज 8 जिलों में भारी बारिश की चेतवानी जारी की गई है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अगले 5 दिनों तक राजस्थान के पूर्वी भागों में मानसून सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन
बारिश की चेतावनी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में सोमवार को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुमानों के मुताबिक आगामी 4 से 5 दिनों तक पूर्वी भागों में मानसून सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन
झालावाड़ में सबसे ज्यादा 87 एमएम वर्षा
बीते 24 घंटों में राजस्थान के पूर्वी हिस्से झालावाड़ में सबसे ज्यादा 87 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हवा में आद्रता की मात्रा 40 से लेकर 80 प्रतिशत तक है। सोमवार सुबह मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए ताजा अनुमानों में तीन घंटों के लिए धौलपुर, करौली, सीकर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान यहां हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
बांधों में 19 एमक्यूएम से ज्यादा पानी आया
प्रदेश में बांधों में भी पानी की आवक जारी है। बीते 24 घंटों में राजस्थान के बांधों में 19 एमक्यूएम से ज्यादा पानी आया है। हालांकि पिछले साल की तुलना में अभी बांधों में पानी की आवक बेहद कम हुई है। पिछले साल 14 जुलाई तक प्रदेश के बांधों अपनी कुल क्षमता के 56 प्रतिशत तक भरे हुए थे, जबकि इस बार 15 जुलाई को ये अपनी कुल क्षमता का 32.55 प्रतिशत ही भरे हुए हैं।
विज्ञापन