{"_id":"65e59b7abecea75385034c65","slug":"rajasthan-news-police-arrested-22-people-gambling-seized-2-cars-along-with-the-amount-at-stake-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: पुलिस ने जुआ खेल रहे 22 लोगों को गिरफ्तार किया, दांव पर लगाई गई राशि समेत 2 कारें जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: पुलिस ने जुआ खेल रहे 22 लोगों को गिरफ्तार किया, दांव पर लगाई गई राशि समेत 2 कारें जब्त
Mon, 04 Mar 2024 03:29 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 04 Mar 2024 03:29 PM IST
सार
Sirohi: जिले में आबूरोड के वासड़ा एवं रीको ग्रोथ सेंटर में जुआ खेल रहे 22 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। साथ ही उनके पास से दांव पर लगाई गई नकदी समेत 2 कारें भी जब्त की हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए जुआरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आबूरोड रीको पुलिस ने कार्रवाई कर वासड़ा एवं रीको ग्रोथ सेंटर में जुआ खेल रहे 22 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से दांव पर लगाई गई लगभग 72 हजार की नकदी एवं 2 कारें जब्त की हैं।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों एवं शराब तस्करी करने वालों तथा जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आबूरोड रीको थानाधिकारी सीताराम की अगुवाई में टीम ने वासड़ा नदी में जुआ खेलते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 56,270 रुपये की जुआ राशि तथा 2 कारें जब्त की हैं।
विज्ञापन
इसी तरह दूसरी कार्रवाई रीको ग्रोथ सेंटर में की गई। यहां से पुलिस ने 11 आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 15,700 रुपये जब्त किए हैं।
विज्ञापन