{"_id":"65eeabc688b3237e3607b21d","slug":"rajasthan-news-disciplinary-action-against-sanitation-inspector-municipal-commissioner-suspended-him-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: सफाई निरीक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई, नपा आयुक्त ने आदेश जारी कर निलंबित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: सफाई निरीक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई, नपा आयुक्त ने आदेश जारी कर निलंबित किया
Mon, 11 Mar 2024 12:29 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 11 Mar 2024 12:29 PM IST
सार
Sirohi: माउंट आबू नगरपालिका आयुक्त ने कार्यालय में तैनात सफाई निरीक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
माउंट आबू नगरपालिका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के माउंट आबू नगरपालिका आयुक्त शिवपाल सिंह ने कार्यालय में पदस्थ सफाई निरीक्षक श्याम जणवा को तत्काल प्रभाव से पद से निलंबित कर दिया है। इस दौरान व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए प्रवीण राजपुरोहित को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
मामले में नगरपालिका आयुक्त शिवपालसिंह द्वारा जारी किए गए आदेश में बताया गया है कि नगरपालिका सफाई निरीक्षक- प्रथम श्याम जणवा के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत ये निलंबन किया गया है। निलंबन काल में इनका मुख्यालय नगरपालिका मंडल, माउंट आबू रहेगा। नपा आयुक्त ने सफाई निरीक्षक द्वितीय प्रवीण कुमार राजपुरोहित को शहर में संपूर्ण सफाई एवं अतिक्रमण, अवैध निर्माण आदि कार्यों को करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन