फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Rajasthan News: Contractors are taking electricity from homes to complete work, RUIDP released helpline number

Rajasthan News: काम पूरा करने के लिए ठेकेदार घरों से ले रहे हैं बिजली, RUIDP ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Tue, 27 Feb 2024 12:51 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 27 Feb 2024 12:51 PM IST
सार

Sirohi: पानी कनेक्शन और हाउस सीवरेज के काम के लिए ठेकेदारों द्वारा घरों से बिजली उपयोग में लिए जाने को लेकर RUIDP ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: Contractors are taking electricity from homes to complete work, RUIDP released helpline number
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

शहर में राजस्थान शहरी आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP ) के तहत सिरोही नगर परिषद क्षेत्र में पानी के कनेक्शन व हाउस सीवरेज कनेक्शन का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में ठेकेदारों द्वारा आमजन के घरों से बिजली उपयोग में लेने की शिकायतों को देखते हुए RUIDP हरकत में आ गया है इस संबंध में विभाग ने आमजन के लिए शिकायत हेतु एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

विज्ञापन


RUIDP के अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा के अनुसार जनता से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि ठेकेदार द्वारा कनेक्शन करने के लिए घरों की बिजली उपयोग में ली जा रही है। विभाग ने आम जनता से कहा है कि इस संबंध में कनेक्शन कार्य के लिए अपने घरों से किसी को भी बिजली नहीं दें। ठेकेदार द्वारा अपने कार्यों में उपयोग आने वाले उपकरणों को चलाने के लिए जनरेटर, डीजी उपयोग में लिया जाएगा। 
विज्ञापन


RUIDP ने इस समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर -18001800116 जारी किए हैं। अगर कहीं पर भी कोई ठेकेदार बिजली आमजन से बिजली मांगता है तो सवेरे 9 से शाम 6 बजे अपनी शिकायत एवं सुझाव इस हेल्पलाइन पर दर्ज करवाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता अरोड़ा ने बताया कि इस परियोजना के कार्य में आमजन को असुविधा हो सकती है। ऐसे में कार्य के दौरान विभाग का सहयोग करने का आग्रह किया गया है ताकि निर्धारित समय सीमा में कार्यों को पूरा करवाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed