{"_id":"6720de79ad075297270291b3","slug":"prime-minister-narendra-modi-laid-the-virtual-foundation-stone-of-critical-care-block-in-sirohi-medical-college-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2266452-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: प्रधानमंत्री ने किया क्रिटिकल केयर ब्लॉक का वर्चुअल शिलान्यास, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: प्रधानमंत्री ने किया क्रिटिकल केयर ब्लॉक का वर्चुअल शिलान्यास, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर जोर
Tue, 29 Oct 2024 10:20 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 10:20 PM IST
सार
राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सिरोही सहित राजस्थान के आठ जिलों में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का वर्चुअल शिलान्यास किया गया। इस प्रोजेक्ट पर 210.75 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन
सिरोही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया सिरोही मेडिकल काॅलेज में क्रिटिकल केयर ब्लाॅक का वर्
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा क्रिटिकल केयर ब्लाॅक का वर्चुअल शिलान्यास किया गया, जिसका जिलास्तरीय कार्यक्रम महाविद्यालय के हाॅल में आयोजित किया गया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को सिरोही सहित राज्य में 8 क्रिटीकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास किया गया है। इस पर 210.75 करोड़ खर्च होंगे।
जिलास्तरीय समारोह में प्रभारी मंत्री केके विश्नोई ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य व केन्द्र सरकार आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए बेहद गंभीर है। इसके लिए विभिन्न नवाचार भी किए जा रहे हैं। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भी आमजन को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आमजन के स्वास्थ्य के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की राहत प्रदान करने के लिए बजट का एक बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर खर्च किया जा रहा है।
विज्ञापन
पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने अपने संबोधन में जिलेवासियों को इस सौगात के लिए बधाई देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान उनका कहना था कि चिकित्सा सुविधाओं में विस्तार से आमजन को खूब लाभ मिलेगा उन्होंने कहा कि धनतेरस जैसे शुभ अवसर पर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार जिले के विकास के लिए एक शुभ संकेत है। स्थानीय सांसद लुंबाराम चैधरी ने अपने संबोधन में क्रिटिकल केयर ब्लाॅक के शिलान्यास के अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए सभी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचना बेहद जरूरी है। वहीं, प्रत्येक पात्र का लाभान्वित होना आवश्यक है। उन्होंने योजनाओं का वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार करने की बात कही। इस दौरान जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, जिले की प्रभारी सचिव पूनम, जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डाॅ. दिनेशराय सापेला, सुरेश कोठारी, महेन्द्र कुमार, गोपाल माली, सीएमएचओ डाॅ. राजेश कुमार, पीएमओ वीरेन्द्र महात्मा, मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य श्रवण कुमार मीणा सहित जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं आमजन मौजूद रहा।
मिलेगी अतिरिक्त सुविधाएं
गौरतलब है कि मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत राज्य में 210.75 करोड़ की लागत से 8 क्रिटीकल केयर ब्लाॅक (भरतपुर, चुरू, बूंदी, चित्तौडगढ़, सिरोही, करौली, धौलपुर एवं हनुमानगढ़ का शिलान्यास किया गया। पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत विभिन्न कार्य किए जाने का प्रावधान है, जिसमें भवन रहित उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण, ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट, इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब, शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं क्रिटिकल केयर ब्लॉक सम्मिलित है। इसके बाद लोगों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगेगी।