फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Poppy husk worth Rs 3 crore seized in Sirohi, 10 cartons of Rajasthan-made liquor seized, 2 accused arrested

सिरोही में दो बड़ी कार्रवाई: स्कॉर्पियो से 3.1 करोड़ का डोडा पोस्त और कार से 10 कार्टन शराब जब्त; बड़ी सफलता

Thu, 11 Dec 2025 10:09 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Thu, 11 Dec 2025 10:09 AM IST
सार

Sirohi: सिरोही में पिंडवाड़ा पुलिस ने अभियान के दौरान दो बड़ी कार्रवाई की। स्कॉर्पियो से 3.1 करोड़ का डोडा पोस्त बरामद हुआ, जबकि नेक्सन कार से 10 कार्टन राजस्थान निर्मित शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में जांच जारी है।

विज्ञापन
Poppy husk worth Rs 3 crore seized in Sirohi, 10 cartons of Rajasthan-made liquor seized, 2 accused arrested
सिरोही पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिंडवाड़ा पुलिस ने बुधवार को दो बड़ी कार्रवाई की। पहली कार्रवाई में पुलिस ने स्कॉर्पियो कार से करीब 3.1 करोड़ रुपये मूल्य का डोडा पोस्त बरामद किया। हालांकि, इस मामले में तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहे। वहीं दूसरी कार्रवाई में एक गुजरात पासिंग टाटा नेक्सन कार से राजस्थान निर्मित शराब के 10 कार्टन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पहली बड़ी कार्रवाई: स्कॉर्पियो से 3.1 करोड़ का डोडा पोस्त बरामद
पहली कार्रवाई पिंडवाड़ा थानाधिकारी महेंद्र कुमार सिरवी के नेतृत्व में की गई। टीम ने हाईवे पर जनापुर चौराहा के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान यूपी नंबर की एक संदिग्ध स्कॉर्पियो कार को रुकने का संकेत दिया गया। पुलिस को देखते ही चालक तेज गति से वाहन लेकर आगे भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने पीछा किया, जिसके बाद आरोपी स्कॉर्पियो को छोड़कर घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में ओझल हो गए।
विज्ञापन


तलाशी में वाहन से 3.1 करोड़ रुपये मूल्य का डोडा पोस्त बरामद किया गया। साथ ही स्कॉर्पियो कार को भी जब्त किया गया। अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में पिंडवाड़ा थाना के हेड कांस्टेबल मांगीलाल, कांस्टेबल जीवाराम, अभयसिंह, लोकेश कुमार, जितेंद्रसिंह और एएनटीएफ चौकी जालोर के कांस्टेबल मांगीलाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी कार्रवाई: नेक्सन कार से शराब के 10 कार्टन जब्त, दो गिरफ्तार
इसी प्रकार दूसरी कार्रवाई में भी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। सिरोही की ओर से आ रही गुजरात पासिंग टाटा नेक्सन कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में कार से 6 कार्टन देशी मदिरा, 1 कार्टन रॉयल स्टैग डिलक्स व्हिस्की तथा 3 कार्टन टूबोर्ग बीयर बरामद हुई। कुल मिलाकर 10 कार्टनों में राजस्थान निर्मित शराब मिली। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों विजेंद्रसिंह पुत्र अमरसिंह राजपूत, निवासी गिरादरा, थाना पाली सदर, जिला पाली, रविंद्रसिंह पुत्र चंदनसिंह राजपूत, निवासी विरोली, थाना पिंडवाड़ा, जिला सिरोही को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों मामलों में तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed