{"_id":"67f4cebeb4d3cf6b80090d72","slug":"orders-to-take-action-against-illegal-mining-with-mutual-coordination-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2811708-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: सिरोही में जिलास्तरीय एसआईटी की बैठक, अवैध खनन पर रोक के लिए बनी रणनीति; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: सिरोही में जिलास्तरीय एसआईटी की बैठक, अवैध खनन पर रोक के लिए बनी रणनीति; जानें
Tue, 08 Apr 2025 02:23 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 02:23 PM IST
सार
Sirohi: अल्पा चौधरी ने अवैध खनन की निगरानी, पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण और नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि निरोधात्मक कार्रवाई ही अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने का सबसे कारगर उपाय है।
विज्ञापन
एसआईटी की बैठक का आयोजन हुआ
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही जिले में अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर सोमवार को जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में डीओआईटी सभागार में जिलास्तरीय एसआईटी की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की पालना में ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि अवैध खनन के विरुद्ध लड़ाई को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के संयुक्त प्रयास बेहद जरूरी हैं। इस उद्देश्य से खनिज विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अवैध खनन निगरानी समिति का गठन किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय से नियमित कार्रवाई करें और निर्धारित समय पर सूचनाएं साझा करें।
विज्ञापन
पढ़ें: बोरिंग की मांग को लेकर अलवर में जाम, महिलाओं ने सड़क पर लेटकर जताया विरोध; बूंद-बूंद को तरस रहे लोग
विज्ञापन
अल्पा चौधरी ने अवैध खनन की निगरानी, पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण और नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि निरोधात्मक कार्रवाई ही अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने का सबसे कारगर उपाय है।
जुर्माने में 359.19 लाख की वसूली
सदस्य सचिव खनिज अभियंता चंदन कुमार ने जानकारी दी कि वर्ष 2024-25 में अब तक जिले में 258 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें कुल 359.19 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है। इनमें खनन विभाग द्वारा 194, वन विभाग द्वारा 36, और परिवहन विभाग द्वारा 28 मामले शामिल हैं।
बैठक में डीसीएफ मृदूलासिंह, एडीएम डॉ. दिनेशराय सापेला, एएसपी प्रभुदयाल धानिया, एसडीएम हरिसिंह देवल, डीएसपी मुकेश चौधरी, डीटीओ सुजानाराम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।