{"_id":"6801349ea3ab6a1cf309cb84","slug":"online-applications-for-chief-minister-divyang-scooty-scheme-will-be-able-to-apply-till-may-15-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2846792-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, आगामी 15 मई तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, आगामी 15 मई तक कर सकेंगे आवेदन
Fri, 18 Apr 2025 08:42 AM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 08:42 AM IST
सार
विशेष योग्यजनों को नि:शुल्क स्कूटी प्रदान किए जाने की राज्य सरकार की मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। इच्छुक आवेदक 15 मई तक संबंधित पोर्टल जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राज्य सरकार की ओर से विशेष योग्यजनों को निःशुल्क स्कूटी प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। यह योजना उन दिव्यांग युवाओं के लिए है, जो चलते-फिरने में असमर्थ हैं और किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान में नियमित रूप से अध्ययनरत हैं या किसी रोजगार से जुडे़ हुए हैं।
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सिरोही के उपनिदेशक राजेन्द्र कुमार पुरोहित ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इच्छुक आवेदक 15 मई, 2025 www.sso.rajasthan.gov.in पोर्टल के SJMS DSAP सेक्शन में जाकर आवेदन कर सकते हैं। पुरोहित ने बताया कि आवेदन के लिए विशेष योग्यजन पेंशन प्राप्त कर रहे आवेदक को आय प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की बाध्यता नहीं होगी, उन्हें केवल पेंशन पीपीओ लगाना होगा।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त जो विशेष योग्यजन पेंशन प्राप्त नहीं कर रहे उनके माता-पिता एवं स्वयं की संकलित आय 2 लाख रुपए वार्षिक से अधिक नहीं होनी चाहिए एवं उनकी नि:शक्तता 40 प्रतिशत या उससे अधिक होनी चाहिए। मूल दस्तावेज में मूल निवास, आधार कार्ड, आयु प्रमाण के लिए 10 वीं की अंकतालिका, अध्ययनरत या रोजगार प्रमाण-पत्र, दिव्यांग प्रमाण-पत्र स्पष्ट दर्शाता हुआ स्वयं का फोटो आदि की स्वयं प्रमाणित प्रति आवश्यक है। यह योजना राजस्थान के मूल निवासियों के लिए ही है। कॉलेज जाने वाले एवं रोजगार करने वाले विशेष योग्यजनों को वरीयता दी जाएगी। आवेदक को वांछित दस्तावेजों के साथ ड्राइविंग लाइसेंस की स्वप्रमाणित प्रति भी देनी होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Churu News: चूरू पुलिस ने अपहरण की गई सात वर्षीय बालिका को सकुशल किया बरामद, आरोपी हुआ गिरफ्तार
हाजियों का प्रशिक्षण एवं टीकाकरण कार्यक्रम 20 को
राजस्थान राज्य हज कमेटी द्वारा हज 2025 यात्रा के लिए चयनित हाजियों का आवश्यक टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यकम 20 अप्रैल को सिरोही जिला मुख्यालय स्थित मुस्लिम सामुदायिक भवन, झालरा मस्जिद सिरोही में आयोजित होगा।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चौधरी ने बताया कि सिरोही जिला हज कमेटी के तत्वावधान में हज 2025 यात्रा के लिए यात्रियों को यात्रा के दौरान किए जाने वाले अरकान, विभिन्न गतिविधियों, टीकाकरण एवं व्यवस्थागत निर्देशों की जानकारी राजस्थान हज कमेटी के प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा दी जाएगी।
प्रशिक्षण कार्यकम संबंधी अधिक जानकारी के लिए मकसूद अली, संयोजक जिला हज कमेटी, सिरोही से 7014678302 पर, जावेद 8000755817 पर और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से दूरभाष पर संपर्क किया जा सकता है।