फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Governor Haribhau Bagde's visit to Sirohi special emphasis on education cleanliness road and women empowerment

Sirohi News: सिरोही में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का दौरा; शिक्षा, स्वच्छता, सड़क और महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर

Fri, 06 Jun 2025 11:11 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Fri, 06 Jun 2025 11:11 PM IST
सार

Sirohi News: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की वास्तविक उन्नति के लिए शिक्षा व्यवस्था का उत्कृष्ट होना अनिवार्य है। उन्होंने शिक्षा विभाग से आह्वान किया कि वे बच्चों की बौद्धिक क्षमता को विकसित करने, तर्कशील सोच को बढ़ावा देने और टेक्स्टबुक के बाहर की जानकारी भी देने का प्रयास करें।

विज्ञापन
Governor Haribhau Bagde's visit to Sirohi special emphasis on education cleanliness road and women empowerment
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को सिरोही पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने जिला परिषद सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन

 
शिक्षा को बताया राष्ट्र की प्रगति की नींव
राज्यपाल बागडे ने बैठक को संबोधित कर कहा कि किसी भी राष्ट्र की वास्तविक उन्नति के लिए शिक्षा व्यवस्था का उत्कृष्ट होना अनिवार्य है। उन्होंने शिक्षा विभाग से आह्वान किया कि वे बच्चों की बौद्धिक क्षमता को विकसित करने, तर्कशील सोच को बढ़ावा देने और टेक्स्टबुक के बाहर की जानकारी भी देने का प्रयास करें। उन्होंने प्राथमिक कक्षाओं में शैक्षिक गतिविधियों को रोचक बनाने, खेलकूद को बढ़ावा देने और भिक्षावृत्ति से जुड़े बच्चों को शिक्षा से जोड़ने पर विशेष बल दिया।
विज्ञापन

 
बालिकाओं की शिक्षा के लिए महिला अधिकारिता विभाग से समन्वय
राज्यपाल ने यह भी कहा कि बालिकाओं की शिक्षा में कोई रुकावट न आए, इसके लिए महिला अधिकारिता विभाग के सहयोग से अधिक प्रयास किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर बच्ची तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jaisalmer: ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत BSF 38वीं वाहिनी ने निकाली 10 किलोमीटर पदयात्रा, दिया यह संदेश
 
हरियालो राजस्थान के तहत पौधारोपण और संरक्षण पर जोर
‘हरियालो राजस्थान’ अभियान की समीक्षा कर राज्यपाल ने कहा कि पौधारोपण सिर्फ रस्म न बन जाए, बल्कि उसकी समुचित देखभाल भी सुनिश्चित हो। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रेरित किया कि गर्मी से राहत और पर्यावरण संतुलन के लिए छायादार व जल्दी बढ़ने वाले पौधों का चयन कर अधिकतम पौधारोपण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि काश्तकारों को भी इस अभियान में सहभागी बनाया जाए।
 
‘राजीविका के उत्पादों को मिले बाजार’
राज्यपाल बागडे ने राजीविका समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग पर बल दिया और निर्देश दिए कि इन उत्पादों को व्यावसायिक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापार की लागत, मुनाफा आदि का विश्लेषण कर समूहों को व्यवसाय से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाए।
 
स्वच्छता और शौचालयों की स्थिति का गहन अवलोकन
बैठक में उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा निस्तारण की प्रक्रिया की समीक्षा की और निर्देश दिए कि खाद निर्माण कर किसानों को लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने ग्राम सेवकों को निर्देशित किया कि वे हर घर में शौचालय की उपस्थिति का सर्वे कराएं और सामुदायिक शौचालयों के निर्माण व रखरखाव की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाए।


यह भी पढ़ें- Banswara: शव को राजमार्ग पर रखकर मौताणा मांगने वाले 17 आरोपी गिरफ्तार, आठ महीने बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
 
‘गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछे’
राज्यपाल ने सड़क विकास की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि जिले का कोई भी गांव सड़क सुविधा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि किसी योजना की सार्थकता तभी है जब वह समस्या का पूर्ण समाधान प्रस्तुत करे और इसके लिए सभी विभागीय अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का समर्पण भाव से निर्वहन करें।
 
‘योजना का लाभ हर पात्र तक पहुंचे’
राज्यपाल बागडे ने समीक्षा बैठक में वन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, शिक्षा, पीएचईडी, सार्वजनिक निर्माण और स्थानीय निकाय विभाग की योजनाओं की समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी योजना का लाभ पात्र व्यक्ति से वंचित न रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed