{"_id":"6777fdd3e1169d4d4901b699","slug":"now-the-cow-will-get-nutritious-food-production-of-100-tons-of-nutritious-food-per-day-will-start-soon-in-abu-road-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2484234-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: गायों को मिलेगा पौष्टिक आहार, आबूरोड में जल्द ही शुरू होगा हर दिन 100 टन आहार का उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: गायों को मिलेगा पौष्टिक आहार, आबूरोड में जल्द ही शुरू होगा हर दिन 100 टन आहार का उत्पादन
Sat, 04 Jan 2025 10:22 AM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 10:22 AM IST
सार
समृद्धि देव एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में गोमाता के लिए गुणवत्तायुक्त पौष्टिक आहार का उत्पादन शुरू किया गया है। यहां प्रतिदिन 100 टन आहार का उत्पादन होगा, जिससे आसपास के क्षेत्रों में संरक्षित गोवंश को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
श्री गोधाम पथमेड़ा के प्रधान संरक्षक गोऋषि दत्तशरणानंद महाराज ने किया निरीक्षण
विस्तार
श्री गोधाम पथमेड़ा के प्रधान संरक्षक गोऋषि दत्तशरणानंद महाराज ने शुक्रवार को आबूरोड में प्रस्तावित पशु आहार उत्पादन यूनिट का निरीक्षण किया। इस यूनिट में जल्द ही रोजाना 100 टन पौष्टिक आहार का उत्पादन शुरू होगा। देव समृद्धि के अवलोकन के बाद गोऋषि दत्तशरणानंद महाराज ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
दरअसल, गोमाता के लिए पौष्टिक आहार निर्माण को लेकर श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा नए साल में गोसेवा के क्षेत्र में नए आयाम जोड़ने जा रहा है। इसके तहत आबूरोड में तैयार की गई फैक्ट्री का प्रधान संरक्षक गोऋषि दत्तशरणानंद महाराज ने अवलोकन किया। फैक्ट्री के मैनेजिंग डायरेक्टर कुणाल बसंत ने बताया कि समृद्धि देव एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में गोमाता के लिए गुणवत्तायुक्त पौष्टिक आहार का उत्पादन शुरू किया गया है। यहां प्रतिदिन 100 टन आहार का उत्पादन होगा, जिससे आसपास के क्षेत्रों में संरक्षित गोवंश को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर जगन्नाथपुरी के संत अरूपानंद महाराज, गोधाम पथमेड़ा के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवाराम जागरवाल कैलाश नगर, धनराज चौधरी (पूर्व आरएएस), भरतसिंह बसंत और बलवंतराज अणखोल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
श्रीअर्बुदा गोनंदीतीर्थ संचालन समिति की बैठक
श्रीअर्बुदा गोनंदीतीर्थ में संचालन समिति की बैठक गोऋषि दत्तशरणानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित हुई। बैठक में गोसेवा से जुड़े मुख्य कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए प्रस्ताव पारित किए गए। प्रस्तावित कार्यों में भाटकड़ा रोड से गोशाला की ओर आने वाले रास्ते पर भव्य प्रवेशद्वार निर्माण, डाबा हनुमानजी के सामने दूसरा प्रवेशद्वार, गोशाला परिसर में शेष तारबंदी का कार्य, तपोवन में गोष्ठों का निर्माण, और बड़ा चारा गोदाम बनाना शामिल है।
बैठक में संत रामदास महाराज, संत सच्चिदानंद महाराज, देवाराम जागरवाल कैलाश नगर, गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के सीईओ आलोक सिंहल, प्रधान सचिव धनराज चौधरी, अध्यक्ष भूराराम पुरोहित आबूरोड, मैनेजिंग ट्रस्टी श्रवण कुमार वराडा, दिनेश कुमार एडवोकेट, कोषाध्यक्ष राकेश व्यास आबूरोड, प्रकाशचंद्र नानरवाड़ा, राजेंद्र नरूका, और बलवंतराज अणखोल सहित अन्य संचालन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
