{"_id":"67a788161a6e1eff360f15dc","slug":"newborn-girl-born-just-4-hours-ago-found-in-the-cradle-of-sirohi-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2608489-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: चार घंटे की नवजात बच्ची को पालना गृह में छोड़ा, डॉक्टरों की निगरानी में देखभाल में जुटा नर्सिंग स्टॉफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: चार घंटे की नवजात बच्ची को पालना गृह में छोड़ा, डॉक्टरों की निगरानी में देखभाल में जुटा नर्सिंग स्टॉफ
Sat, 08 Feb 2025 10:52 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 10:52 PM IST
सार
सिरोही जिला अस्पताल के पालना गृह में रात को कोई व्यक्ति चार घंटे की नवजात बच्ची को छोड़ गया। बच्ची को छोड़ने के मात्र 15 सेकेंड बाद ही डॉक्टर और नर्सिंग रूम की लाइट जली और स्टॉफ तुरंत मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
नवजात बच्ची को पालना गृह में छोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही जिला मुख्यालय स्थित पालना गृह में कोई अज्ञात व्यक्ति महज चार घंटे पहले जन्मे नवजात बालिका को छोड़ गया। फिलहाल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की देखरेख में नवजात बालिका को रखा गया है। उधर, पुलिस द्वारा इसका पता लगाने की कवायद शुरू की गई है कि इस नवजात को यहां कौन छोड़कर गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, महज जन्म के महज चार घंटे बाद ही एक मासूम को अपनों ने ही ठुकरा दिया। अब ये मासूम जिंदगी के लिए जंग लड़ रही है। डॉक्टर्स ने इसे अपनी देखरेख में रखा है। यह मामला सिरोही शहर का है। जहां शुक्रवार रात करीब एक बजे कोई अज्ञात व्यक्ति इस मासूम को पालना गृह में छोड़ गया। नश्तर सी चुभनी वाली तेज ठंडी हवाओं के बीच जब इस मासूम ने रोना शुरू किया तो अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राम सिंह यादव और टीम मौके पर पहुंची। मासूम को तुरंत अस्पताल के अंदर लाया गया और उसे नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
डॉ. राम सिंह यादव के अनुसार, इस मामले में गनीमत रही कि मासूम तक वे समय रहते पहुंच गए। वरना तेज सर्दी के मौसम में उसकी तबियत ज्यादा खराब हो सकती थी। मासूम का वजन 1.8 किलोग्राम है और अब वह एकदम स्वस्थ्य है। हालांकि, उसे ऑक्सीजन दी जा रही है और लगातार निगरानी में रखा गया है। आईसीयू में मशीनों पर लेटी ये मासूम कई देर तक रोती है और फिर जैसे थक कर सो जाती है। भूख लगने पर नर्सिंग स्टॉफ उसे दूध पिला रहा है। अपने नन्हे-नन्हे हाथों से ये मासूम अपने आसपास ये जानने की कोशिश करती दिखाई देती है कि उसे जन्म देनी वाली मां कहां है। लेकिन फिर किसी को न पाकर वह जैसे मायूस हो जाती है और फिर अचानक रो पड़ती है।
विज्ञापन
जैसे यह नन्ही सी जान समझती हो कि उसे जन्म देने वाली मां ने उसे छोड़ दिया है और अब उसे खुद के बूते ही जीना है। डॉक्टर्स का कहना है कि बच्ची तेजी से रिकवर कर रही है। जल्द ही वह एकदम स्वस्थ हो जाएगी। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसे यहां छोड़ने वाले की पहचान करने का प्रयास कर रही है।