फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Movement of bears near Adhardevi temple in Mount Abu

Sirohi News: माउंट आबू में भालुओं का मूवमेंट, आबादी क्षेत्र अधर देवी मंदिर के पास डाला डेरा

Fri, 16 May 2025 11:03 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Fri, 16 May 2025 11:03 PM IST
सार

गर्मी के कारण जंगल में भोजन और पानी की कमी के चलते भालू आबादी क्षेत्रों की ओर पलायन कर रहे हैं। स्थानीय वन विभाग की लापरवाही, जैसे पानी के हौदियों को न भरवाना और जंगल में आग लगने की घटनाएं, इस समस्या को और बढ़ा रही हैं।

विज्ञापन
Sirohi News: Movement of bears near Adhardevi temple in Mount Abu
भालू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिल स्टेशन माउंटआबू में गुरुवार देर शाम को एक साथ छह भालुओं का मूवमेंट नजर आया है। इस दौरान ये भालू करीब 15 मिनट तक अधरदेवी मंदिर के पास पहाड़ियों पर अठखेलियां कर रहे हैं। इसके बाद फिर जंगल की ओर चले गए। वैसे तो माउंटआबू में भालुओं का आबादी क्षेत्र में आए दिन मूवमेंट होता रहता है, लेकिन गुरुवार देर शाम को अधरदेवी मंदिर के पास पहाड़ियों पर एक दो नहीं एक साथ करीब छह भालू बैखौफ होकर घूमते हुए नजर आए। इस दौरान एक मादा भालू अपने दो बच्चों के साथ अठखेलियां भी कर रही थीं। इसी समय जंगल की ओर से चार भालुओं का एक ओर झुंड वहां आ गया। आसपास के क्षेत्र में घूमने और धमाचौकड़ी के बाद ये भालू फिर जंगल की ओर चले गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'राजस्थान में माफिया राज या कानून का शासन?' नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर किया हमला
विज्ञापन


भोजन की तलाश में आबादी क्षेत्रों के आते हैं भालू
इस मामले में वन्यजीव प्रेमियों का कहना है वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी से माउंटआबू भी अछूता नहीं है। इस समय जंगल में भालू के प्राकृतिक भोजन के स्रोत, जैसे कि पेड़, पौधे और पानी कम हो जाता हैं। इसलिए, वे आबादी वाले क्षेत्रों में भोजन के स्रोतों की कूड़ेदान, होटल और रेस्टोरेंट के आसपास तलाश करते हैं। इससे भालुओं का आबादी क्षेत्रों में विचरण लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही बीते सालों में माउंटआबू में भालुओं की आबादी भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पत्नी पर एसिड से हमला करने वाले पति की हुई मौत, कोटा सेंट्रल जेल में बंद था आरोपी पति

जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही भी है जिम्मेदार
माउंटआबू में काफी बड़ा वन क्षेत्र है। इसकी देखरेख का जिम्मा वन विभाग के पास है, लेकिन हालत यह है कि विभागीय अधिकारी वन्यजीवों के पीने के लिए बनाए गए पानी के हौदियों और टंकियों को भी भरवाने के मामले में ओपचारिक खानापूर्ति करने में लगे हुए है। इसके साथ ही जगल में गर्मियों के दौरान हर बार आग लगने की घटनाएं होती है इसमें वन क्षेत्र एवं वन्य जीवों को खासा नुकसान होते है। ऐसे में ये आबादी क्षेत्रों की ओर पलायन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed