फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi Mother and son arrested for stealing ladies purse from AC coach of Hisar-Secunderabad Express

Sirohi: हिसार-सिकंदराबाद एक्सप्रेस के AC कोच से लेडीज पर्स चुराने के आरोप में मां-बेटा गिरफ्तार, जानें मामला

Wed, 02 Apr 2025 09:45 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Wed, 02 Apr 2025 09:45 PM IST
सार

हिसार-सिकंदराबाद एक्सप्रेस के एसी कोच से लेडीज पर्स चुराने के आरोप में पुलिस ने मां और बेटे को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Sirohi Mother and son arrested for stealing ladies purse from AC coach of Hisar-Secunderabad Express
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही में आबूरोड रेलवे पुलिस द्वारा साढ़े चार माह पूर्व हिसार-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच से लेडीज पर्स चुराने के आरोप में मां-बेटे को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से चुराए गए सामान की बरामदगी करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी को गुरुवार को रेलवे कोर्ट जोधपुर में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


आबूरोड रेलवे पुलिस थानाधिकारी मनोज कुमार चौहान ने बताया कि रेलवे में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अनट्रेस मामलों को सफल बनाने के लिए वांछित अपराधियों की धरपकड़ के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मकान नंबर 151, ए मदरसा रोड, न्यू संजय नगर, भटटा बस्ती, भाास्त्री नगर, जयपुर, पुलिस थाना भट्टा बस्ती, जयपुर, जिला जयपूर, राजस्थान निवासी जुबैदाबानो उर्फ मदीना पत्नी मोहम्मद इमरान उर्फ इम्तियाज उर्फ कान्हा उर्फ बाबू  मोयला एवं धनेरी, बुबालिया, पुलिस थाना जैतारण, जिला पाली, तिवरी, पुलिस थाना मथानिया, चोटिला, पुलिस थाना रोहट निवासी मोहम्मद रसूल उर्फ मोहम्मद अली पुत्र सत्तार खां मोयला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गुरुवार को रेलवे कोर्ट जोधपुर में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बीकानेर में दिनदहाड़े एक करोड़ की लूट, अचानक आए नकाबपोश बदमाश और छीन ले गए रुपयों से भरा बैग
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही इन आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। कार्रवाई में रेलवे पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन के थानाधिकारी देवाराम, रेलवे पुलिस फालना चौकी प्रभारी बालूराम, साइबर सेल कार्यालय पुलिस अधीक्षक रेलवे पुलिस जोधपुर के हेड कांस्टेबल दिपेन्द्र पाल सिंह, रेलवे पुलिस लाइन जोधपुर के कांस्टेबल साजनराम, रेलवे पुलिस थाना जोधपुर के कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार, रेलवे पुलिस चौकी पाली के कांस्टेबल भवनी सिंह, रेलवे पुलिस थाना आबूरोड के कांस्टेबल आसूराम, रेलवे पुलिस चौकी पाली की कांस्टेबल कमल कंवर और रेलवे पुलिस मारवाड़ जंक्शन की महिला कांस्टेबल अमरू सम्मिलित रही।

यह भी पढ़ें: पुलिस कस्टडी में सांचौर लाते समय खाते से एक घंटे में 1.60 लाख निकाले, कांस्टेबल समेत तीन पर आरोप

18 नवंबर 2024 का है मामला
पुलिस के अनुसार, इस मामले में नोखा जिला बीकानेर निवासी परिवादी करणीदान ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 17 नवंबर 2024 को वह एवं उसकी पत्नी एवं उसके लड़के की बहू नोखा रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर-22738 हिसार-सिकंदराबाद एक्सप्रेस के कोच बी-6 में सूरत के लिए यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान दिनांक 18 नवंबर 2024 को वे सभी मारवाड़ जंक्शन स्टेशन जाने के बाद सो गए थे। सवेरे 4.30 बजे आबूरोड रेलवे स्टेशन आने पर उसकी पत्नी ने उसे नींद में से उठाकर बताया कि उसका लेडीज पर्स नहीं है। जो उन्होंने कोच में तलाश भी किया, लेकिन नहीं मिला। उसकी पत्नी का चोरी हुआ लेडीज पर्स ब्लैक कलर का था, जिसमें सोने के जेवरात (चेन, कंगन, अगूंठी और नकद 15,000 हजार रुपये व इस्तेमाली मेकअप का सामान तथ एक मोबाइल था। अज्ञात बदमाश रेलवे स्टेशन मारवाड़ जंक्शन एवं आबूरोड के बीच में चोरी करके ले गया है। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed