फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Message of tobacco liberation by taking out a bike rally in Aburod, 200 bikers involved

Sirohi: ब्रह्माकुमारी संस्थान के मेडिकल विभाग के तत्वावधान में तंबाकू मुक्ति रैली का आयोजन, दिया गया ये संदेश

Sun, 01 Jun 2025 10:10 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 01 Jun 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
Message of tobacco liberation by taking out a bike rally in Aburod, 200 bikers involved
निकाली गई बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला

ब्रह्माकुमारी संस्थान के मेडिकल प्रभाग के तत्वावधान में आबूरोड एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को तंबाकू मुक्ति का संदेश देने के उद्देश्य से बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में लगभग 200 बाइक सवारों ने भाग लिया। रैली के प्रतिभागी हाथों में तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों से संबंधित संदेश लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे और आमजन से तंबाकू से दूर रहने की अपील कर रहे थे।

विज्ञापन

रैली का मार्ग और उद्देश्य
यह रैली ब्रह्माकुमारीज संस्थान के शांतिवन परिसर से प्रारंभ होकर आमथला, मुदरला, नागपुरा एवं अचपुरा गांवों से होती हुई किवरली स्थित मानसरोवर पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही, लोगों से यह आग्रह किया गया कि वे स्वयं तो इनसे दूर रहें ही, दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराएं। रैली में विज्ञान एवं अभियंता प्रभाग के अध्यक्ष बीके मोहन सिंघल, बीके कोमल, बीके सत्येन्द्र, बीके अमरदीप एवं बीके भानू विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई।

विज्ञापन


पढ़ें: प्री डीएलएड परीक्षा में पकड़े गए पांच डमी परीक्षार्थी, पुलिस को सौंपे गए

विज्ञापन
विज्ञापन

रैली से पूर्व हुआ जागरूकता समारोह
रैली से पूर्व शांतिवन परिसर में एक जागरूकता समारोह आयोजित किया गया। इसमें ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अतिरिक्त महासचिव बीके करुणा ने संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू हर आयु वर्ग के लोगों के लिए घातक है चाहे बच्चा हो, युवा हो या वृद्ध। यह शरीर के साथ-साथ मन और आत्मा को भी प्रभावित करता है। इसलिए, समाज के प्रत्येक व्यक्ति को तंबाकू से दूर रहना चाहिए और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए।

एमएमओयू के माध्यम से राष्ट्रव्यापी अभियान
बीके करुणा ने यह भी बताया कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान का मेडिकल प्रभाग भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के साथ एमएमओयू (MoU) के माध्यम से इस विषय पर राष्ट्रव्यापी अभियान चला रहा है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक तंबाकू एवं नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाना है। समारोह में ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अतिरिक्त महासचिव बीके मृत्युंजय एवं मेडिकल प्रभाग के सचिव बीके डॉ. बनारसी ने कहा कि आज भी बहुत से लोग तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों से अनभिज्ञ हैं। इसीलिए इस प्रकार की रैली और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन आवश्यक है, ताकि समाज में तंबाकू के प्रति सही जानकारी और चेतना फैलाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed