फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   LS Polls: Sirohi Collector and Superintendent of Police inspected sensitive polling stations, Gujrat Border

LS Polls: सिरोही कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक ने किया संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण, दिए जरूरी दिशानिर्देश

Wed, 27 Mar 2024 10:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 27 Mar 2024 10:24 PM IST
सार

सिरोही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को जिले में संवेदनशीन मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने गुजरात बॉर्डर पर स्थापित चेक पोस्टों और नाकाबंदी स्थलों की व्यवस्थाएं भी देखी।
 

विज्ञापन
LS Polls: Sirohi Collector and Superintendent of Police inspected sensitive polling stations, Gujrat Border
संवेदनशील मतदान केंद्रों की जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सिरोही में जिला कलेक्टर शुभम चौधरी और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बुधवार को जिले के संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं, गुजरात बॉर्डर से लगे हुए चेक पोस्टों और नाकाबंदी स्थलों की व्यवस्थाओं की भी जांच की गई। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कृष्णगंज, वाडेली, नागाणी और वासण बूथों का निरीक्षण किया। गुजरात बॉर्डर पर स्थापित बांट, गुन्दरी, मेथीपुरा और भटाणा चेक पोस्टों तथा नाकाबंदी स्थलों की व्यवस्थाएं देखकर प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन




शिवगंज उपखंड के विभिन्न गांवों में निकाला गया फ्लैग मार्च
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान एरिया डोमिनेशन और आत्म विश्वास बढ़ाने व स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपुर्ण, भयरहित तथा पारदर्शिता से चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस थाना शिवगंज क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
फ्लैग मार्च कस्बा शिवगंज, केशरपुरा, बडगांव, कानाकोलर, खेजड़िया, जोयला, जोगापुरा, पुलिस थाना पालडी एम हलका क्षेत्र में कस्बा पालडी एम, उथमण, चुली, अरठवाडा, पोसालिया, बागसीन व पुलिस थाना कैलाशनगर के हल्का क्षेत्र में कस्बा कैलाशनगर व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर केंद्रीय अर्ध सैनिक बल की ए/191 बीएसएफ बटालियन, जैसलमेर की ए कंपनी और स्थानीय पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान आमजनों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने ओर निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गई।




इस दौरान शंकुतला चौधरी उपखंड अधिकारी शिवगंज, भवानीसिंह इन्दा वृत्ताधिकारी वृत्त शिवगंज, बाबूलाल थानाधिकारी पुलिस थाना शिवगंज, हुकम सिंह थानाधिकारी पुलिस थाना पालडी एम, कानाराम सिरवी थानाधिकारी पुलिस थाना कैलाशनगर, लखन हंसडा सहायक कमाडेंट ए कंपनी और 191 वीएन बटालियन, घीसूलाल उपनिरीक्षक लाईजिंग अधिकारी व स्थानीय पुलिस थानों का जाब्ता मौजूद रहा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed