भारत-पाक तनाव: माउंट आबू में शाम साढ़े सात बजे से बाजार होंगे बंद, ब्लैकआउट रहेगा; पर्यटकों के लिए यह निर्देश
India-Pakistan tension: माउंट आबू की उपखंड अधिकारी अंशुप्रिया की अध्यक्षता में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया कि हर शाम ठीक साढ़े सात बजे से शहर में ब्लैकआउट रहेगा। बाजारों को समय पर बंद करने के लिए शाम सात बजे हूटर बजाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन सिरोही के माउंट आबू में सुरक्षा कारणों से बाजारों को शाम साढ़े सात बजे बंद करने और ब्लैकआउट लागू करने का निर्णय लिया गया है। इस फैसले को लेकर प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों दोनों से सहयोग की अपील की है। आदेश के तहत पर्यटकों को भी रात सात बजे के बाद अपने होटलों में रुकने और कमरे की लाइटें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। सड़कों पर किसी के भी घूमने पर रोक रहेगी।
यह भी पढ़ें- India-Pak Tension: तिरंगा रैली निकाल कांग्रेस ने किया ऑपरेशन सिंदूर को सलाम, जूली ने भारतीय सेना पर क्या कहा?
बाजार बंद और ब्लैकआउट की व्यवस्था लागू
माउंट आबू की उपखंड अधिकारी अंशुप्रिया की अध्यक्षता में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया कि हर शाम ठीक साढ़े सात बजे से शहर में ब्लैकआउट रहेगा। बाजारों को समय पर बंद करने के लिए शाम सात बजे हूटर बजाया जाएगा, जिससे व्यापारी समय रहते अपने प्रतिष्ठान बंद कर घर लौट सकें। लोगों को भी अपने घरों में रहकर खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने के साथ लाइटें बुझाने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया कि इस आदेश का उद्देश्य सुरक्षा और सतर्कता बनाए रखना है, ताकि किसी भी संभावित आपातकालीन स्थिति में खतरे को टाला जा सके। माउंट आबू जैसे पर्यटन स्थल पर इस तरह की व्यवस्थाएं पहली बार इतने सख्त रूप में लागू की गई हैं।
पर्यटकों से की गई संयम की अपील
प्रशासन की ओर से विशेष रूप से माउंट आबू आने वाले पर्यटकों को भी सतर्क और संयमित व्यवहार की सलाह दी गई है। पर्यटकों को निर्देश दिया गया है कि वे शाम सात बजे के बाद अपने होटलों से बाहर न निकलें और कमरे की लाइटें बंद रखें। होटल संचालकों को भी निर्देशित किया गया है कि वे पर्यटकों से इन नियमों का सख्ती से पालन करवाएं।
आबूरोड में ग्राम स्तर पर आपातकालीन तैयारियां शुरू
आबूरोड उपखंड अधिकारी शंकरलाल ने भी भारत-पाक तनाव की गंभीरता को देखते हुए ग्राम विकास अधिकारियों की अगुवाई में समितियां गठित करने के आदेश दिए हैं। इन समितियों को राशन, चिकित्सा, आवास, पेयजल और अन्य आवश्यक सेवाओं की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कदम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों को मजबूत किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- India-Pak tension: भाटी ने आम लोगों को आपात स्थिति को लेकर किया सतर्क, कहा- सरकार हर चुनौती से निपटने को तैयार
साइबर हमलों को लेकर पुलिस की चेतावनी
वहीं, सिरोही जिले के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने साइबर हमलों की संभावना को देखते हुए आमजन को डिजिटल सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी अनजान एप डाउनलोड न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अनजान लोगों से सोशल मीडिया या चैट पर संवाद न करें। ऐसे मामलों में साइबर अटैक की संभावना सबसे अधिक होती है।