फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Gang involved in motorcycle thefts busted

Sirohi: मोटरसाइकिल चोरियों की वारदातों को अंजाम देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

Wed, 06 Mar 2024 09:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 06 Mar 2024 09:38 PM IST
सार

Sirohi: आबूरोड रीको पुलिस द्वारा मोटरसाकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली गैंग का पर्दाफाश कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 3 मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

विज्ञापन
Gang involved in motorcycle thefts busted
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशानुसार संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आबूरोड रीको थानाधिकारी सीताराम की अगुवाई में टीम द्वारा गत 27 फरवरी 2024 की रात में रीको ग्रोथ सेंटर मावल से मोटरसाइकिल में आरजे 38 एसई 5175 चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


इस मामले में गत 28 फरवरी 2024 को खारा, पुलिस थाना रीको आबूरोड निवासी वासुराम पुत्र दलाजी राणा भील ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि रीको ग्रोथ सेंटर मावल में गौरव फैक्ट्री के पार्किंग में खड़ी उसकी मोटर साइकिल आरजे 38 एसई 5175 अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। इस पर मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा लगातार अज्ञात आरोपियों की तलाश कर सीसीटीवी फुटेज व मुखबीर की सूचना पर नामजद कर दस्तयाब किए गए।

विज्ञापन

 वारदातें करना स्वीकार किया
दस्तयाब आरोपी सोलंकी फली, निचलागढ़, पुलिस थाना रीको आबूरोड निवासी राजू उर्फ राजिया पुत्र अरजाराम गरासिया, क्यारी, पुलिस थाना रोहिडा, जिला सिरोही निवासी बसूराराम पुत्र रामाजी गरासिया एवं नीकाराम पुत्र रामाजी गरासिया से पुछताछ के दौरान उनके द्वारा रीको ग्रोथ सेंटर मावल में गौरव फैक्ट्री के पार्किंग में खड़ी मोटर साइकिल चोरी की वारदात के अलावा कई वारदातें करना स्वीकार किया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


3 मोटरसाइकिल जब्त
आरोपियों के पास से पुलिस थाना रीको आबूरोड व आबूरोड सदर के हल्के से चोरी की गई 3 मोटर साइकिलें भी जब्त की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर जांच की जा रही है। कारवाई में आबूरोड रीको थाना के उपनिरीक्षक रामावतार, हेड कांस्टेबल केसाराम, कांस्टेबल दिलीपसिंह, प्रकाश कुमार एवं महेंद्र सिंह सम्मिलित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed