फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   French Army Chief General Pierre Schille visits South Western Command

Sirohi: फ्रांस सेना प्रमुख जनरल पियेर शिल का दक्षिण पश्चिमी कमान का दौरा, विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

Wed, 28 Feb 2024 08:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 28 Feb 2024 08:04 PM IST
सार

Sirohi News: बुधवार को दक्षिण पश्चिमी कमान जयपुर का फ्रांस सेना के सेनाध्यक्ष जनरल पियेर शिल ने दौरा किया। फ्रांस सेना प्रमुख ने दक्षिण पश्चिमी कमान में आर्मी कमांडर एवं कमान के अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत कर दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच अच्छे संबंधों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की।

विज्ञापन
French Army Chief General Pierre Schille visits South Western Command
फ्रांस सेना प्रमुख जनरल पियेर शिल का दक्षिण पश्चिमी कमान का दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फ्रांस सेना के सेनाध्यक्ष जनरल पियेर शिल ने बुधवार को दक्षिण पश्चिमी कमान जयपुर का दौरा किया। जनरल पियेर शिल का स्वागत दक्षिण पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने किया। फ्रांस सेना प्रमुख ने दक्षिण पश्चिमी कमान में आर्मी कमांडर एवं कमान के अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत कर दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच अच्छे संबंधों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की।

विज्ञापन

द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करना
जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) कर्नल अमिताभ शर्मा के अनुसार जनरल पियेर शिल का यह भारत दौरा दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने, सुरक्षा एवं तकनीक सहित विभिन्न क्षेत्रों में पारस्परिक इच्छा को रेखांकित करता है। यह मिलाप दोनों सेनाओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने तथा क्षेत्रीय स्थिरता और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने में उनके समर्पण को दर्शाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed