फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   District Collector gave instructions to bank officials to dispose of previously pending cases

Sirohi: वित्तीय वर्ष 2023-24 समाप्ति की ओर, बैंक अधिकारी पूर्व लंबित प्रकरणों का करें निस्तारण- जिला कलेक्टर

Wed, 06 Mar 2024 05:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 06 Mar 2024 05:56 PM IST
सार

Sirohi: सिरोही स्थित कृषि के आत्मा परियोजना के सभागार में मार्गदर्शी बैक द्वारा आयोजित त्रैमासिक जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं समीक्षा समिति की बैठक जिला कलेक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें जिला कलेक्टर ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 समाप्ति की ओर है, इसलिए बैंक अधिकारी पूर्व लंबित प्रकरणों का निस्तारण करना सुनिश्चित करे।

विज्ञापन
District Collector gave instructions to bank officials to dispose of previously pending cases
बैंक अधिकारी पूर्व लंबित प्रकरणों का करें निस्तारण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैठक में जिला कलेक्टर का कहना था कि विभिन्न विभागों में संचालित सामाजिक सुरक्षा योजना, सम्पूर्ण वित्तीय समावेशन, डॉ भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन इत्यादि योजनाओं में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी व बैक के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर प्राप्त आवेदनों का त्वरित गति से निस्तारण करें।

विज्ञापन


बैठक में जिला कलेक्टर द्वारा वार्षिक साख योजना 2024-25 का अनुमोदन किया गया। रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक गौरव गुप्ता ने जिले की वार्षिक साख योजना एवं प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र के लक्ष्य को शत- प्रतिशत  करने के लिए टाइम लाइन इस वित्तीय वर्ष में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सुझाव एवं शंकाओं का मौके पर ही निस्तारण
जबकि भारतीय स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक मृणाल मीणा ने एसबीआई की शाखाओं में सरकारी योजनाओ में लंबित ऋण आवेदन पत्रों सर्वेच्च प्राथमिकता के साथ निस्तारण करने का आश्वस्त किया। बैठक में नाबार्ड के सहायक महा प्रबधक डॉ. दिनेश प्रजापत, लीड बैक अधिकारी उम्मेदराम मीणा ने उपस्थित विभिन्न बैंकों एवं विभागों के अधिकारियों से प्रगति की समीक्षा व संवाद करते हुए सुझाव एवं शंकाओं का मौके पर ही निस्तारण किया तथा उन्हें लक्ष्यों के अनुसार प्रगति अर्जित करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed