फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Crime News Read many big news related to crime in Sirohi here

Crime News: सिरोही में अपराध से जुड़ी कई बड़ी खबरें यहां पढ़ें, पुलिस ने इन मामलों में की बड़ी कार्रवाई

Thu, 21 Mar 2024 08:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 21 Mar 2024 08:20 PM IST
सार

राजस्थान के सिरोही जिले में आज यानी गुरुवार को अपराध से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। पुलिस ने कई मामले में कार्रवाई की है। साथ ही आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Crime News Read many big news related to crime in Sirohi here
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही में पिंडवाड़ा पुलिस थानांतर्गत उदयपुर मार्ग स्थित मोरस चौकी पर चुनावी नाकाबंदी के दौरान 10 लाख रुपये कीमत का 2,400 लीटर अवैध बायो डीजल पकड़ा गया है। मामले में टाटा योद्वा वाहन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में पिंडवाड़ा वृत्ताधिकारी भंवरलाल चौधरी की अगुवाई में पुलिस थाना पिंडवाड़ा के उपनिरीक्षक पन्नालाल, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार, कसनाराम, कांस्टेबल मुकेश कुमार, गजेंद्र सिंह, वृत्त कार्यालय पिंडवाड़ा के कांस्टेबल पंकेश कुमार एवं अरुण कुमार की टीम द्वारा चुनावी नाकाबंदी की गई थी।

विज्ञापन


बता दें, उस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा वहां से गुजर रहे टाटा योद्वा संदिग्ध वाहन को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें वाहन की बॉडी को कार्गोनुमा बनाकर उसके अंदर बने टैंक में 2,400 लीटर अवैध बायो डीजल भरा हुआ पाया गया। इस पर बाटेडा, थाना खरोदा, जिला उदयपुर निवासी श्रीलाल रेबारी पुत्र बद्रीलाल रेबारी तथा कुमावतो का गुडा, इसवाल, थाना बडगांव, जिला उदयपुर निवासी लाल सिंह पुत्र किशन सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए 2,400 लीटर बायो डीजल की कीमत 10 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


स्विफ्ट कार में तीन बोरों में छुपाकर ले जाया जा रहा था 47.100 किलोग्राम डोडा पोस्त
सिरोही जिले की रोहिड़ा थाना पुलिस द्वारा स्विफ्ट कार में तीन बोरों में छुपाकर ले जाया जा रहा 47.100 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया गया है। हालांकि, आरोपी पुलिसकर्मियों को देखकर कार को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, रोहिड़ा थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह की अगुवाई में हेड कांस्टेबल रोहिताश कुमार, कांस्टेबल श्रवण कुमार, महिपाल सिंह एवं कालूराम की टीम द्वारा उपला भुला से पीछा करते हुए क्यारी, जायदरा में स्विफ्ट कार को पकड़ा गया। कार में तीन बोरों में भरा 47.100 किग्रा डोडा पोस्त बरामद कर कार को जब्त कर लिया गया। हालांकि, कार चालक पुलिसकर्मियों को देखकर कार को देखकर जंगलों में भाग गया।

लूट के मामले में एक साल से फरार 5000 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
सिरोही में सरूपगंज पुलिस टीम द्वारा लूट के मामले में एक साल से फरार 5000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए बार-बार अपनी जगह बदलकर फरारी काट रहा था।

सरूपगंज पुलिस थानाधिकारी कमल सिंह की अगुवाई में टीम द्वारा पूर्व में दर्ज प्रकरण में अज्ञात आरोपी को तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और आसूचना के आधार पर नामजद किया गया। आरोपी आले दर्जे का बदमाश है। आरोपी का रहवासी घर डोलीफली वाटेरा में आया हुआ है, जो भौगोलिक स्थिति के आधार पहाड़ियों के पास आया हुआ है। जहां पुलिस द्वारा दबिश के लिए पहुंचते ही वह पहाड़ियों में भाग जाता है। आरोपी एक जगह स्थिर नहीं रहकर अलग-अलग जगह पर जाता रहता था। वह अपने ठिकाने बदल-बदल कर फरारी काट रहा था।



इस मामले में पुलिस को सूचना मिली कि थाने का वांछित आरोपी शंकर अभी घर पर आया हुआ है। इस पर थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज अपने सहयोगियों के साथ आरोपी के घर से एक किलोमीटर दूर छोड़कर पैदल-पैदल उसके घर के पास पहुंचे। इसके बाद आरोपी के घर को चारों तरफ से घेरकर दबिश दी तो वह घर से पहाड़ियों की तरफ भागने लगा। टीम द्वारा पीछाकर पहाड़ियों से दस्तयाब किया गया।

आरोपी को ला रहे पुलिसकर्मियों पर पथराव
पुलिस के अनुसार, पुलिस टीम आरोपी को दस्तयाब कर पुलिस वाहन की ओर लेकर आ रही थी। उस दौरान आरोपी के परिवारजनों व अन्य पड़ोसियों द्वारा उसे छुड़ाने के लिए पुलिस जाब्ते पर एक साथ पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया। पुलिस जाब्ते द्वारा बहादुरी दिखाते हुए पत्थरबाजी से बिना डरे आरोपी को पैदल-पैदल लेकर वाहन के पास पहुंचे। पत्थरबाजी से पुलिस जाब्ते में से हनुमान सिंह हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल बाबूलाल के चोट आई।

मौके पर शांति व्यवस्था भंग कर रहे लोगों में से एक महिला सहित कुल आठ व्यक्तियों को 151 सीआरपीसी में पुलिस थाना रोहिड़ा द्वारा गिरफ्तार किया गया। आरोपी शंकरलाल पुत्र मनराराम उर्फ काकु जाति गमेती भील आयु 23 साल निवासी डोली फली वाटेरा पुलिस थाना रोहिड़ा जिला सिरोही को पूछताछ के बापर्दा गिरफ्तार किया गया।


यह था मामला
पुलिस के अनुसार, इस मामले में प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी की कि आठ अप्रैल 2023 की रात करीब 2.50 बजे उसका बेटा हिम्मतराम, उसकी पत्नी गुड़िया कुमारी व उसकी बेटी भावना कुमारी उनके गांव से लौटाणा मेले में मंदिर दर्शन करने के लिए गए थे। जो मन्दिर में दर्शन करने के लिये ऊपर जा रहे थे। मेले में बदमाश व्यक्तियों ने हमला कर उसके बेटे हिम्मतराम के साथ छुरी व फैट लेकर मारपीट की। इसके बाद उसके बेटे का मोबाइल व पर्स जिसमें 7000 रुपये व जरूरी दस्तावेज थे, लूटकर ले गए। उसकी बहु गुड़िया के पहना चांदी का कन्दौरा भी लूटकर फरार हो गए। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed