फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Case of supplying 234 cartons of Punjab made liquor

Sirohi: पंजाब निर्मित शराब के 234 कार्टन सप्लाई करने का मामला, वांछित आरोपी हुआ गिरफ्तार

Sat, 10 Feb 2024 09:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 10 Feb 2024 09:32 PM IST
सार

Sirohi: सिरोही जिले की सरूपगंज पुलिस द्वारा पंजाब निर्मित शराब के 234 कार्टन सप्लाई करनें के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बीते 10 महीने से फरार चल रहा था।

विज्ञापन
Case of supplying 234 cartons of Punjab made liquor
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस के अनुसार सिरोही जिले में जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशनानुसार शराब तस्करी में लिप्त वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह की अगुवाई में टीम द्वारा हरिता, पुलिस थाना आजाद नगर, जिला हिसार, हरियाणा निवासी मंजीत कुमार पुत्र अमनसिंह कुम्हार को तकनीकी स्त्रोत के आधार पर गिरफ्तार करनें में सफलता हासिल की गई है।

विज्ञापन


शराब के 234 कार्टन
इस मामले में गहनता से पूछताछ कर तस्करी के सम्पूर्ण नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। आरोपी गत 22 मई 2023 को पुलिस थाना रीको आबूरोड द्वारा नाकाबंदी के दौरान वहां से गुजर रहे एक कंटेनर संख्या एचआर 55वीं 4579 से जब्त किए गए। पंजाब निर्मित शराब के 234 कार्टन के मामले में वांछित था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। कारवाई में सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह, कांस्टेबल दिनेश कुमार, छगनलाल, दिनेश कुमार, पुखराजसिंह, राजेश कुमार एवं रमेश कुमार सम्मिलित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed