{"_id":"665488af21f61cae6f097139","slug":"bjp-mp-candidate-lumbaram-met-the-collector-due-to-power-supply-disruption-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: बिजली सप्लाई बाधित होने से कलेक्टर से मिले भाजपा सांसद प्रत्याशी लुंबाराम, बोले- आमजन हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: बिजली सप्लाई बाधित होने से कलेक्टर से मिले भाजपा सांसद प्रत्याशी लुंबाराम, बोले- आमजन हो रहे परेशान
Mon, 27 May 2024 06:51 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 27 May 2024 06:51 PM IST
सार
Sirohi: भाजपा सांसद प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी ने कलेक्टर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले में बार-बार बिजली सप्लाई बाधित होने एवं अघोषित कटौती से परेशानी को लेकर सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने की मांग की।
विज्ञापन
कलेक्टर से मिले भाजपा सांसद प्रत्याशी लुंबाराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा सांसद प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी ने सोमवार को जिला कलेक्टर शुभम चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले में चरमराई बिजली सप्लाई व्यवस्था की ओर ध्यान आकर्षित कर व्यवस्था को दुरुस्त करवाने की मांग की। इसके साथ ही जिम्मेदार डिस्कॉम अधिकारियों के लोगों के कॉल अटेंड नहीं करने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
भाजपा संभाग सह मीडिया प्रभारी चिराग रावल के अनुसार मुलाकात के दौरान भाजपा सांसद प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी का कहना था कि गर्मी के वर्तमान भीषण दौर में जिले में बीते कई दिनों से बिजली सप्लाई व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई है। विभिन्न क्षेत्रों में बार-बार बिजली सप्लाई बाधित होने एवं अघोषित कटौती से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डिस्कॉम कार्यालय से न तो लोगों को कोई संतोषप्रद जवाब मिल रहा है ओर न ही जिम्मेदार अधिकारी उनके कॉल अटेंड करते है। इस पर जिला कलेक्टर द्वारा समस्या का शीघ्र समाधान करवाने का भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन