{"_id":"67a621da4a359b69b008bf92","slug":"atm-thief-with-a-reward-of-rs-5000-arrested-from-dhenkanal-orissa-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2604093-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: पांच हजार का इनामी एटीएम चोर उड़ीसा से गिरफ्तार, बीते करीब पौने तीन साल से था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: पांच हजार का इनामी एटीएम चोर उड़ीसा से गिरफ्तार, बीते करीब पौने तीन साल से था फरार
Fri, 07 Feb 2025 09:57 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 09:57 PM IST
सार
पांच हजार रुपये के इनामी एटीएम चोर को पुलिस ने उड़ीसा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार चोर करीब पौने तीन साल से फरार था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही में अनादरा पुलिस द्वारा एटीएम चोरी के मामले में बीते करीब पौने तीन साल से फरार चल रहे वांछित आरोपी को ढेंकानाल (उड़ीसा) से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी आला दर्जे का एटीएम चोर है तथा उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
अनादरा थानाधिकारी सरिता बिश्नोई की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक हंजाराम, साइबर सेल सिरोही के हेड कांस्टेबल भवानी सिंह, पुलिस थाना अनादरा के कांस्टेबल हरिराम, जीवाराम एवं प्रवीण सिंह द्वारा अलावड़ा, पुलिस थाना रामगढ, जिला अलवर (राजस्थान), हाल कोलगांव, पुलिस थाना फिरोजपुर, झील्लका, जिला नूह (हरियाणा) निवासी मोहम्मद नासीर उर्फ जगमाल पुत्र धनमद उर्फ धंनमतखान को ढेंकानाल (उड़ीसा) से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 11 जून 2022 की रात में 3-4 एएम के करीब सिरोही से रेवदर हाइवे पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को तोड़कर उससे 6.23 लाख रुपये चोरी करने के मामले में वांछित था। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार था तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
ऐसे दिया एटीएम तोड़ने और चोरी की वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इको कार तथा ट्रेलर नंबर से नौ जून 2022 की रात को पावापुरी के पास होटल पर ठहरकर पावापुरी एटीएम की रेकी करना तथा 10 जून 2022 को दिन के समय एटीएम के आसपास रेकी करने के बाद वहां आए थे। इसके बाद ये लोग रात में एटीएम मशीन को उठाकर इको कार में डालकर पास ही जंगल में ले गए थे। इस दौरान गैंग के एक सदस्य द्वारा हाइवे पर निगरानी कर रहा था तथा दूसरे सदस्यों द्वारा जंगल में एटीएम मशीन को तोड़कर उसमे रखे रुपये चोरी कर दोनों वाहनो में अलग-अलग बैठकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन