फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Abu Road Rotary Blood Bank honored for outstanding work

Sirohi News: थाल मीट 2026 में गूंजा सिरोही का नाम, आबूरोड रोटरी ब्लड बैंक को मिला ये सम्मान

Sun, 11 Jan 2026 01:49 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 11 Jan 2026 01:49 PM IST
सार

बेंगलुरु में आयोजित थाल मीट 2026 में आबूरोड रोटरी ब्लड बैंक को थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए लगातार और नि:शुल्क सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Abu Road Rotary Blood Bank honored for outstanding work
राष्ट्रीय मंच पर आबूरोड रोटरी ब्लड बैंक को सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन थाल मीट 2026 में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आबूरोड रोटरी ब्लड बैंक को सम्मानित किया गया। थैलेसीमिया रोगियों के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को संकल्प इंडिया फाउंडेशन के मुख्य अतिथि एवं बेंगलुरु ग्रामीण से सांसद पद्मश्री डॉ. सी. एन. मंजुनाथ द्वारा सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि रोटरी ग्लोबल थैलेसीमिया डे केयर सेंटर को निरंतर दी जा रही निशुल्क सेवाओं के लिए यह सम्मान दिया गया है। संकल्प इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. रजत अग्रवाल ने आबूरोड रोटरी ग्लोबल ब्लड बैंक की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरोना काल जैसे कठिन समय में भी आबूरोड केंद्र पर किसी भी थैलेसीमिक बच्चे को रक्त के लिए परेशानी नहीं हुई। उन्होंने केंद्र की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन


डॉ. रजत अग्रवाल ने बताया कि केंद्र द्वारा हर माह लगभग 100 यूनिट रक्त थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही केंद्र पर आने वाले बच्चों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की जाती है तथा मनोरंजन के लिए एक प्ले रूम भी बनाया गया है, जो एक सराहनीय पहल है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि कोरोना काल में भी आबूरोड केंद्र पर रक्त की निर्बाध आपूर्ति बनी रही, जबकि कुछ अन्य केंद्रों पर संकल्प इंडिया, बेंगलुरु की ओर से रक्त की आपूर्ति करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर बेंगलुरु ग्रामीण से सांसद पद्मश्री डॉ. सी. एन. मंजुनाथ ने आबूरोड रोटरी ब्लड बैंक प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का अभिनंदन किया और संकल्प इंडिया फाउंडेशन की ओर से उन्हें मोमेंटो प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जर्मनी से आए डॉ. लॉरेंस फौलकर (पेडियाट्रिक हेमेटोलॉजिस्ट), डॉ. मोहन रेड्डी (प्रोजेक्ट डायरेक्टर, संकल्प बीएमटी यूनिट, बीएमजे बेंगलुरु) और डॉ. दीपा त्रिवेदी (प्रोजेक्ट डायरेक्टर, संकल्प बीएमटी यूनिट, अहमदाबाद) ने भी अपने विचार रखे। ब्लड बैंक प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि थैलेसीमिया डे केयर सेंटर के सफल संचालन में रक्तवीर साथियों की अहम भूमिका है और उनके सहयोग से ही जरूरतमंद बच्चों तक समय पर रक्त पहुंचाया जा पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed