फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Brahmakumaris Institute demanded from CM to build an airport in Abu Road

Sirohi News: आबूरोड में एयरपोर्ट बनाने की मांग, ब्रह्माकुमारी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Tue, 18 Mar 2025 07:21 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Tue, 18 Mar 2025 07:21 PM IST
सार

ब्रह्माकुमारीज संस्थान के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बताया कि संस्थान का अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय आबूरोड में स्थित है, जहां देश-विदेश से अनुयायी आते हैं। वर्तमान में एयर कनेक्टिविटी न होने के कारण उन्हें अहमदाबाद या उदयपुर के एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से आना पड़ता है।

विज्ञापन
Sirohi News: Brahmakumaris Institute demanded from CM to build an airport in Abu Road
आबूरोड में एयरपोर्ट बनाने की मांग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अतिरिक्त महासचिव बीके मृत्युंजय, वरिष्ठ राजयोगी बीके प्रकाश और पीआरओ बीके कोमल के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल सदस्यों ने आबूरोड में एयरपोर्ट बनाने की मांग की।
विज्ञापन


मुलाकात का यह दौर करीब आधा घंटे तक चला। इस दौरान ब्रह्माकुमारीज संस्थान के प्रतिनिधिमंडल सदस्यों का कहना था कि देश एवं विदेशों में 134 केंद्रों के माध्यम से आध्यात्मिकता का कार्य किया जा रहा है। आबूरोड में संस्थान का अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय है, जहां सालभर विभिन्न प्रकार के आयोजन होते रहते हैं। इनमें सम्मिलित होने के देश एवं विदेश से अनुयायी आते है, लेकिन एयर कनेक्टिविटी नहीं होने अनुयायियों को गुजरात के अहमदाबाद या उदयपुर एयरपोर्ट आना पड़ता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एनजीटी के फैसले को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी, गहलोत सरकार की नीतियों से हुआ अजमेर का नुकसान: डिप्टी मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे का सफर सड़क मार्ग से करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रतिनिधिमंडल सदस्यों का कहना था कि आबूरोड के मानपुर में एयरस्ट्रीप बनी हुई है। इसे एयरपोर्ट में कन्वर्ट करने की आवश्यकता है। इस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा जल्द से जल्द एयरपोर्ट बनाने का आश्वासन दिया गया। मुलाकात के दौरान जयपुर की बीके जयंती एवं राजेश असनानी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- लाउडस्पीकर पर अजान विवाद: भजनलाल के मंत्री जोगाराम पटेल का बड़ा बयान, कहा- सरकार कानून लाने से नहीं हिचकेगी


सिरोही। आबूरोड में एयरपोर्ट बनाने की मांग को लेकर ब्रह्माकुमारीज संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने मु

आमजन लंबे समय से कर रहा है एयरपोर्ट की मांग
प्रतिनिधिमंडल सदस्यों का कहना था कि ब्रह्माकुमारी संस्थान के अलावा सिरोही जिले में हिल स्टेशन माउंटआबू एवं समीपवर्ती गुजरात में प्रसिद्ध धार्मिकधाम अंबाजी शक्तिपीठ स्थित है। इसके साथ ही पावापुरी, भैरू तारकधाम, जीरवाला एवं नंदगांव सहित विभिन्न धार्मिक स्थल है। जहां सालभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। एयरपोर्ट बनने से आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को भी बड़ी सुविधा मिल सकेगी तथा पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिल सकेगा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग आजीविका के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों में कामकाज कर रहे है। स्थानीय वाशिंदों द्वारा भी इसके लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। ऐसे में एयरपोर्ट सुविधा शुरू होने से विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed