{"_id":"65ebf5e120bce65774027ddb","slug":"a-constable-who-was-trying-to-intervene-in-a-fight-between-two-groups-was-stabbed-to-death-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: दो गुटों के झगड़ें में बीच बचाव कर रहे कांस्टेबल की चाकू मारकर हत्या, सूचना पर पहुंचे आला अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: दो गुटों के झगड़ें में बीच बचाव कर रहे कांस्टेबल की चाकू मारकर हत्या, सूचना पर पहुंचे आला अधिकारी
Sat, 09 Mar 2024 11:08 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:08 AM IST
सार
Sirohi: सिरोही जिले के सरूपगंज थाना क्षेत्र के लोटाना गांव के सरतानेश्वर महादेव आयोजित महाशिवरात्रि पर्व के मेले में ड्यूटी दे रहे कांस्टेबल की अज्ञात बदमाशों ने चाकू से वार कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही जिले भर के पुलिस अधिकारी मय जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
दो गुटों के झगड़ें में बीच बचाव कर रहे कांस्टेबल की चाकू मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही जिले के सरूपगंज थाना मे तैनात कांस्टेबल निरंजनसिंह की लोटाना गांव में महाशिवरात्रि को लेकर आयोजित मेले में ड्यूटी लगी थी। देर रात को आदिवासियों के दो गुट आपस में झगड़ रहे थे। कांस्टेबल निरंजन सिंह ने दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने कांस्टेबल पर चाकू से वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
कांस्टेबल की हत्या की सूचना मिलते ही एसपी अनिल कुमार, पिंडवाड़ा डीवाईएसपी जेठूसिंह करनोत, पिंडवाड़ा सीआई हमीरसिंह भाटी, रोहिड़ा थानाधिकारी जितेंद्रसिंह देवड़ा व सरूपगंज थाना पुलिस मौके पर पहुची। शव को सरूपगंज अस्पताल लाया गया जहां अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
विज्ञापन
कुल 8 टीमें बनाई
इधर घटना की जानकारी मिलते ही सिरोही एसपी अनिल कुमार भी सरूपगंज अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। घटना के बाद लोटाना गांव में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। इधर घटना के बाद पुलिस विभाग एवं कस्बेवासियों में शोक की लहर छा गई। पुलिस ने मामले में कुल 8 टीमें बनाई हैं, जो अलग-अलग जगह दबिश देकर धरपकड़ कर रही है।
विज्ञापन