फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Eight people arrested for committing fraud by making online calls, four laptops also seized

Sirohi News: ऑनलाइन कॉल करके फर्जीवाड़ा करने की फिराक में बैठे आठ लोग हिरासत में, चार लैपटॉप भी जब्त किए

Sun, 27 Oct 2024 04:19 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 27 Oct 2024 04:19 PM IST
सार

आबूरोड सदर पुलिस ने ऑनलाइन कॉल करके फर्जीवाड़ा करने वाली गैंग के आठ लोगों को हिरासत में लिया है। ये लोग रात में कॉल करके फ्रॉड करने की फिराक में थे। आरोपियों के पास से चार लैपटॉप भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Sirohi News: Eight people arrested for committing fraud by making online calls, four laptops also seized
गिरफ्तार आरोपी

विस्तार

राजस्थान पुलिस महानिदेशक, जयपुर द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों के गिरफ्तारी के अभियान के तहत सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशानुसार  टीम ने शहर के एक होटल में दबिश देकर वहां से ऑनलाइन फ्रॉड में लिप्त आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चार लैपटॉप भी जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवाराम चौधरी एवं पुलिस उपअधीक्षक वृत आबू पर्वत गोमाराम के  सुपरविजन में आबूरोड सदर पुलिस थाना के थानाधिकारी राजीव भादू की अगुवाई में टीम द्वारा नेहा किचन होटल, न्यू टाउन गणका में दबिश दी गई। इस दौरान वहां रह रहे राकेश कुमार पुत्र देवराज रावल, अमनदास पुत्र अमरदास बंगाली, गणेश सुनार पुत्र तेग बहादुर सुनार, शुभम पुत्र महेन्द्र नारायणे मराठी, जितेन्द्र पुत्र भूषण पंजाबी राजपूत, जेफ मोमीन पुत्र निर्मल राय बंगाली, रोहित मिश्रा पुत्र कुंवर बहादुर मिश्रा एवं पुलक पुत्र पाटल को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


ये सभी आरोपी नेहा किचन में रहते थे तथा रात्रि में ओपेरा सिटी मॉल आबूरोड में एक ऑफिस किराए पर लेकर ऑनलाइन फर्जी कॉल के जरिये फ्रॉड करने की फिराक में थे। आरोपियों के पास से चार लैपटॉप बरामद किए गए हैं। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर और जानकारियां जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed