फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   54069 farmer beneficiaries registered in Farmer Registry in Sirohi district

Sirohi News: फार्मर रजिस्ट्री में 81.92% के साथ जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर, इतने किसानों ने कराया पंजीयन

Wed, 26 Mar 2025 08:30 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Wed, 26 Mar 2025 08:30 PM IST
सार

केंद्र सरकार की एग्रीस्टैक योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिले में 65,965 पीएम किसान लाभार्थियों के विरुद्ध 54,069 किसानों का पंजीकरण अब तक किया जा चुका है।   

विज्ञापन
54069 farmer beneficiaries registered in Farmer Registry in Sirohi district
जिला कलेक्टर कार्यालय सिरोही।

विस्तार

फार्मर रजिस्ट्री में प्रदेश में सिरोही जिला दूसरे स्थान पर रहा है। जिले में 65,965 पीएम किसान लाभार्थियों के विरुद्ध 54,069 किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 81.92 प्रतिशत है। 24 मार्च 2025 को जारी की गई समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर सिरोही जिला राज्य स्तरीय रैंकिंग में दूसरे पायदान पर रहा है। जिला कलेक्टर ने उपखंड अधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  'हुजूर मुझे वापस मत भेजो'...पाकिस्तान जाते-जाते रो पड़ी हुमायरा, अवैध तरीके से भारत में घुसी थी
विज्ञापन


दरअसल, जिले में भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के तहत 5 फरवरी से फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तर से प्राप्त 24 मार्च की समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, जिले में 65,965 पीएम किसान लाभार्थियों के विरुद्ध 54,069 (81.92 प्रतिशत) किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सपा सांसद द्वारा राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी कितनी सही? इतिहासकारों ने बता दिया पूरा सच; जानें

जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने बताया कि उपखंड अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वर्तमान में फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का कार्यक्रम अपने अंतिम चरण में है। इस महीने के अंतिम सप्ताह में शत-प्रतिशत काश्तकारों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए डोर-टू-डोर संपर्क करना आवश्यक है।

इसके लिए ई-केवाईसी हेतु ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत कनिष्ठ सहायक तथा भूमि सत्यापन के लिए पटवारियों की पंचायतवार संयुक्त टीमें गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन टीमों को उन किसानों से डोर-टू-डोर संपर्क कर पंजीकरण करवाने का कार्य सौंपा गया है जो अब तक फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हैं।

ये वीडिया भी देखिए...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed