फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi Five pairs of special trains operated for convenience of passengers during summer vacation

Sirohi: ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा के लिए पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेन संचालित, इन रूटों पर मिलेगी सुविधा

Wed, 02 Apr 2025 08:23 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Wed, 02 Apr 2025 08:23 PM IST
सार

रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा के लिए पांच जोड़ी स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Sirohi Five pairs of special trains operated for convenience of passengers during summer vacation
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा के लिए पांच जोड़ी स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार...

विज्ञापन


गाड़ी संख्या 04827, भगत की कोठी (जोधपुर) बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 05.04.25 से 28.06.25 तक (13 ट्रिप) भगत की कोठी से प्रत्येक शनिवार को 14.30 बजे रवाना होकर रविवार को 07.25 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04828, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी (जोधपुर) साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 06.04.25 से 29.06.25 तक (13 ट्रिप) बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक रविवार को 10.30 बजे रवाना होकर सोमवार को 04.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में लूनी, पाली मारवाड, मारवाड जं., रानी, फालना, जवाईबांध, पिंडवाडा, आबूरोड, पालनपुर, महेसाना, साबरमती, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस गाड़ी में 01 सेकेंड एसी, 06 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनोमी, 07 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 02 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बें होगें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहायक विद्युत निरीक्षक और कनिष्ठ रसायनज्ञ के पदों पर निकली भर्ती, परीक्षा की तारीख जान लें
विज्ञापन
विज्ञापन


04713/04714, बीकानेर- बान्द्रा टर्मिनस- बीकानेर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेल सेवा
गाड़ी संख्या 04713, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.04.25 से 26.06.25 तक (13 ट्रिप) बीकानेर से प्रत्येक गुरूवार को 17.20 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 13.40 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04714, बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.04.25 से 27.06.25 तक  (13 ट्रिप) बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक शुक्रवार को 16.00 बजे रवाना होकर शनिवार को 13.50 बजे बीकानेर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नोखा, नागौर, मेडता रोड, जोधपुर, लूनी, समदडी, मोकलसर, जालोर, मोदरान, मारवाड भीनवाल, रानीवाडा, भीलडी, महेसाना, साबरमती, नडियाद, आणंद, वडोदरा, सूरत, वापी व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेल सेवा में 02 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 04 द्वितीय साधारण व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 21 डिब्बे होंगे।

यह भी पढ़ें: सागर तीर्थ पर 108 कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ की निकली कलश यात्रा, देखें वीडियो


09603/09604, उदयपुर सिटी-श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल

गाड़ी संख्या 09603, उदयपुर सिटी-श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09.04.25 से 25.06.25 तक (12 ट्रिप) उदयपुर सिटी से प्रत्येक बुधवार को 01.50 बजे रवाना होकर गुरूवार को 06.35 बजे श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09604, श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा - उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 10.04.25 से 26.06.25 तक (12 ट्रिप) श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा से प्रत्येक गुरूवार को 10.50 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 13.55 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में राणाप्रतापनगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाडा, मांडल, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रेनवाल, रींगस, सीकर, नवलगढ, झुंझुनूं, चिडावा, सुरजगढ़, लोहारू, सादुलपुर, सिवानी, हिसार, धुरी, लुधियाना, जालन्धर कैंट व जम्मूतवी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेल सेवा में 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 03 थर्ड एसी इकोनोमी, 05 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व  02 पॉवरकार सहित कुल 22 डब्बे होंगे।

09623/09624, उदयपुर सिटी-फारबिसगंज- उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल
गाड़ी संख्या 09623, उदयपुर सिटी-फारबिसगंज साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा दिनांक 08.04.25 से 29.04.25 तक (04 ट्रिप) उदयपुर सिटी से प्रत्येक मंगलवार को 16.05 बजे रवाना होकर गुरुवार को 05.30 बजे फारबिसगंज पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09624, फारबिसगंज- उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 10.04.25 से 01.05.25 तक (04 ट्रिप) फारबिसगंज से प्रत्येक गुरूवार को 09.00 बजे रवाना होकर शनिवार को 00.40 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में राणाप्रताप नगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, इटावा, कानपुर सेट्रल, प्रयागराज, प. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरां, दानापुर, पाटलीपुत्र, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, काचीगुडा, नवगछिया, कटिहार, पूर्णियाँ, अररिया कोर्ट व अररिया स्टेशनो पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 03 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनोमी, 05 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बो सहित कुल 16 डिब्बे होगे।

मदार (अजमेर)-रांची-मदार (अजमेर) साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा
गाड़ी संख्या 09619, मदार (अजमेर)-रांची साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा दिनांक 06.04.25 से 29.06.25 तक (13 ट्रिप) मदार से प्रत्येक रविवार को 13.50 बजे रवाना होकर सोमवार को 21.25 बजे रांची पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09620, रांची-मदार (अजमेर) साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा दिनांक 07.04.25 से 30.06.25 तक (13 ट्रिप) रांची से प्रत्येक सोमवार को 23.55 बजे रवाना होकर बुधवार को 09.00 बजे मदार पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, सोगरिया, बारां, अटरू, छबडा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोकनगर, मुंगोली, बीना मालखेडी, सागर, दमोह, कटनी मुरवाडा, ब्योहारी, बरगवां, सिंगरौली, चोपन, रेणुकूट, गढवा रोड, डालटनगंज, टोरी व लोहरदगा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस गाड़ी में 01 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 07 द्वितीय शयनयान, 02 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बें होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed