{"_id":"66d3022c2889c72b00076f0d","slug":"4-days-ago-theft-of-one-and-a-half-kilogram-silver-jewelery-and-cash-worth-rs-60-thousand-by-breaking-the-lock-of-a-house-in-broad-daylight-in-jalampura-revealed-1-accused-arrested-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2054454-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: चार दिन पहले हुई चोरी का खुलासा, डेढ़ किलो चांदी के जेवर, 60 हजार रुपये चुराए थे, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: चार दिन पहले हुई चोरी का खुलासा, डेढ़ किलो चांदी के जेवर, 60 हजार रुपये चुराए थे, आरोपी गिरफ्तार
सार
सिरोही में चार दिन पहले हुई चोरी का खुलासा हो गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिनदहाड़े हुई चोरी में नगदी के साथ-साथ चोर डेढ़ किलो चांदी के जेवर भी साथ ले गया था।
विज्ञापन
सिरोही। पुलिस द्वारा 4 दिन पूर्व जालमपुरा में दिन-दहाडे घर का ताला तोडकर की गई डेढ़ किलोग्राम च
विस्तार
सिरोही जिले में मंडार पुलिस ने 4 दिन पूर्व जालमपुरा में दिन-दहाड़े हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भैंस खरीदने के बहाने परिवादी का विश्वास जीतकर उनके घर की रैकी की थी। चोरी गए जेवरात और नकदी की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
सिरोही जिले के जालमपुरा गांव में 28 अगस्त 2024 को दिन में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने वाडा, जसवंतपुरा, जिला जालौर निवासी मानाराम पुत्र उनाराम कलबी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों के रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे 100 दिवसीय अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
मंडार थानाधिकारी रविन्द्रपालसिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम, जिसमें उपनिरीक्षक उदाराम, हेड कांस्टेबल भवानीसिंह, कांस्टेबल मोडाराम, चूनाराम, कुलदीपसिंह, हनुमानाराम, युवराजसिंह, जूठाराम और सोहनलाल शामिल थे, ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, परिवादी जोधाराम पुत्र वनाजी कलबी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 28 अगस्त को जब वह और उनका परिवार महादेवजी मंदिर गए थे, तब उनके घर का ताला तोड़कर करीब डेढ़ किलो चांदी के जेवरात और 60 हजार रुपए नकदी चोरी कर ली गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए। मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपी मानाराम की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई और उसे दस्तियाब कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने भैंस खरीदने के बहाने पहले परिवादी से पहचान बनाई और उनके घर की रैकी की। मौका मिलने पर उसने चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब चुराए गए जेवरात और नकदी की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।