फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi: Batteries worth 5 lakh and other items stolen from mobile tower, two accused arrested within 24 hours

Sirohi : मोबाइल टॉवर से 5 लाख की बैटरियों समेत अन्य सामान चोरी, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 03 Feb 2025 11:23 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Mon, 03 Feb 2025 11:23 PM IST
सार

मोबाइल टॉवर से बैटरी और अन्य सामान चोरी करने के आरोप मे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Sirohi: Batteries worth 5 lakh and other items stolen from mobile tower, two accused arrested within 24 hours

विस्तार

जिले के सरूपगंज थाना क्षेत्र में मोबाइल टॉवर से 5 लाख रुपये कीमत की बैटरियां और अन्य सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से चोरी किया गया पूरा सामान भी जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन


मामले में रोहिड़ा थानाधिकारी सुश्री माया पंडित के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामकुमार पुत्र श्योपतराम भाट (36 आरबी, पुलिस थाना पदमपुर, जिला श्रीगंगानगर) और रमेश पुत्र रामकुमार भाट (एलएलबी, बनवाला, पुलिस थाना हनुमानगढ़ सदर, जिला हनुमानगढ़) के रूप में हुई है। जिले में संपत्ति से जुड़े अपराधों पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवाराम चौधरी और वृत्ताधिकारी भंवरलाल चौधरी के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


रोहिड़ा थाना स्तरीय टीमों ने जगह-जगह दबिश देकर मामला दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया। इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक छैलसिंह, हेड कांस्टेबल मागीलाल, कांस्टेबल प्रागाराम, शंकरलाल, अमन कुमार, कालूराम, रमेश कुमार, जितेन्द्र सिंह और कृष्णपाल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 फरवरी 2025 को वीरपुर, जिला बांसवाड़ा के निवासी और नरसिंह मोबाइल कम्युनिकेशन कंपनी के सुपरवाइजर श्रीपाल पटेल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह लगभग 5 वर्षों से मोबाइल टॉवर निर्माण में सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत है। कंपनी द्वारा स्थापित टॉवर में अमर राजा बैटरी कंपनी की 24 बैटरियां लगाई गई थीं।

31 जनवरी 2025 को दोपहर 2 बजे जब सुपरवाइजर टॉवर पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि 24 बैटरियां, 1 जनरेटर बैटरी और कॉपर की 70 एसक्यू एमएम केबल चोरी हो चुकी थी। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई।


पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की और महज 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed