{"_id":"64d4ebfc5b02dbc815090dc0","slug":"sirohi-police-si-ravindra-pal-honored-with-dgp-disc-rescued-youth-trapped-in-storm-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: SI रविंद्र पाल डीजीपी डिस्क से सम्मानित, तूफान में फंसे युवक को बचाया, 5 हत्याओं के आरोपी भी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: SI रविंद्र पाल डीजीपी डिस्क से सम्मानित, तूफान में फंसे युवक को बचाया, 5 हत्याओं के आरोपी भी पकड़े
Thu, 10 Aug 2023 07:24 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 10 Aug 2023 07:24 PM IST
सार
सब इंस्पेक्टर रविंद्र पाल सिंह ने सिरोही जिले के रानी थाना अधिकारी के पद पर रहते हुए बिपरजॉय तूफान में माताजी का वाड़ा गांव की नदी में पिकअप समेत फंसे युवक को 2 घंटे तक लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन कर सुरक्षित बाहर निकाला था। इसके अलावा भी उन्होंने कई बेहतरीन काम किए हैं।
विज्ञापन
रविंद्र पाल सिंह राजपुरोहित को सम्मानित किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (DGP) उमेश मिश्रा ने गुरुवार को सभा कक्ष में सिरोही जिले में पदस्थापित पुलिस उपनिरीक्षक रविंद्र पाल सिंह राजपुरोहित को सम्मानित किया। रविंद्र को तूफान में फंसे युवक की जान बचाने के लिए डीजीपी डिस्क और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। इस अवसर पर डीजी लॉ एंड ऑर्डर राजीव शर्मा और एडीजी क्राइम दिनेश एमएन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
दरअसल, सब इंस्पेक्टर रविंद्र पाल सिंह ने सिरोही जिले के रानी थाना अधिकारी के पद पर रहते हुए बिपरजॉय तूफान में माताजी का वाड़ा गांव की नदी में पिकअप समेत फंसे युवक शंकर लाल सीरवी को 2 घंटे तक लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन कर सुरक्षित बाहर निकाला था।
विज्ञापन
रविन्द्र पाल सिंह राजपुरोहित ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध 6 कार्रवाई कर भारी मात्रा में डोडा पोस्त समेत अन्य नशे की सामग्री बरामद की और इस धंधे में लिप्त कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा रविन्द्र ने जिले में घटित 5 हत्याओं का खुलासा कर आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन